
ऑस्ट्रेलिया में 11 दिन बाद फिर यहूदियों पर हमला, क्रिसमस से पहले कार पर की गई फायर बॉम्बिंग, दहशत
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच पर हमले के 11 दिन यहूदी फिर से निशाना बनाए गए हैं. यहां एक यहूदी बस्ती में कार पर फायर बॉम्बिंग की गई है. इस घटना का प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने संज्ञान लिया है और एजेंसियों को एक्शन लेने को कहा है.
आस्ट्रेलिया में क्रिसमम की सुबह से पहले एक बार फिर से यहूदी पर हमला किया गया है. असामाजिक तत्वों ने मेलबॉर्न में एक रब्बी की कार को जलाने की कोशिश की है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे कार की फायर बॉम्बिंग का नाम दिया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को संदिग्ध एंटी सेमिटिज्म करार दिया है.
एंटी-सेमिटिज्मका मतलब है यहूदियों के प्रति घृणा, पूर्वाग्रह, भेदभाव या दुश्मनी. यह नस्लवादी विचारधारा है जो यहूदियों को निशाना बनाती है, उन्हें दोषी ठहराती है या उनके खिलाफ हिंसा, बहिष्कार या साजिश फैलाती है.
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने कहा कि क्रिसमस की सुबह से पहले एक रब्बी की कार पर आग लगाने वाला बम फेंका गया. घटना में कार का दरवाजा जल गया दिखता है. पुलिस ने इस रब्बी परिवार को रेस्क्यू कर लिया है.
पुलिस सेंट किल्डा ईस्ट में इस यहूदी विरोधी हमले की जांच कर रही है. गुरुवार को सुबह करीब 2.50 बजे बालाक्लावा रोड पर रब्बी के घर के ड्राइव वे में खड़ी एक सिल्वर सेडान कार में आग लगा दी गई थी.
इस कार के ऊपर 'हैप्पी हनुक्का' का एक छोटा सा बोर्ड लगा था.
पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर रब्बी के परिवार को वहां से निकाल लिया गया.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








