
ऑस्ट्रेलिया में कूड़ेदान में मिला हैदराबाद की महिला का शव, हत्या के बाद बेटे के साथ भारत आया पति?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में हैदराबाद की महिला की हत्या की घटना सामने आई है. महिला के पति पर आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का शव शनिवार को बकले में सड़क के किनारे एक व्हीली बिन में मिला है. महिला अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी.
ऑस्ट्रेलिया के बकले में बड़ी घटना सामने आई है. यहां शनिवार को हैदराबाद की 36 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. उसका शव कथित तौर पर सड़क के किनारे कूड़ेदान में पाया गया है. हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला की पहचान चैतन्य मधागानी के रूप में की गई है. कथित तौर पर महिला के पति ने हत्या की है. घटना के बाद अपने बच्चे को लेकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी. यहां महिला के माता-पिता को बच्चा सौंप दिया.
'महिला का शव बरामद किया'
महिला अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी. विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, आज दोपहर विनचेल्सिया के पास बकले में एक महिला को मृत अवस्था में पाया गया है. मृत महिला यहां माउंट पोलक रोड पर मिली. होमिसाइड स्क्वाड की डिटेक्टिव टीम घटना के बारे में जांच कर रही है.
'हत्याकांड के तार जोड़ रही पुलिस'
पुलिस ने कहा कि दूसरा क्राइम सीन मिर्का वे प्वाइंट कुक पर एक आवासीय पते पर पाया गया. माना जाता है कि यह बकले हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








