
ऑस्ट्रेलिया में अब भारतीय उच्चायुक्त को धमकी, खालिस्तानी संगठन ने अलगाववादियों को भी उकसाया
AajTak
सिख फॉर जस्टिस का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर वीडियो जारी किया है और अब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त को धमकी दी है. उसने एक पोस्टर भी शेयर किया है. उसने अलगाववादियों को भी उकसाया है. खालिस्तान की मांग करने वाला पन्नू अक्सर भड़काने वाले वीडियो जारी करता आया है.
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को टारगेट बनाकर हमले की घटनाओं के बीच अब भारतीय उच्चायुक्त समेत कई लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है. खालिस्तानी अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी किया है और इन लोगों को धमकी दी है. उसने अलगाववादियों को उकसाया भी है. खालिस्तान समर्थक ने एक पोस्टर भी शेयर किया है. इसमें सिख दंगे का जिक्र है.
जानकारी के मुताबिक, पन्नू ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें कैनबरा में भारत के उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा, ब्रिस्बेन में काउंसल जनरल (मानद महावाणिज्यदूत) अर्चना सिंह को धमकी दी है. इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया टुडे के पत्रकारों को भी एसएफजे ने धमकी दी है. पन्नू ने इन्हें हिंदुत्ववादी भीड़ कहकर संबोधित किया और अपने समर्थकों को नुकसान पहुंचाने की अपील की है.
खतरे की आशंका, ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों से शिकायत
ऑस्ट्रेलिया टुडे के पत्रकार जीतार्थ जय भारद्वाज, अमित सरवाल, पल्लवी जैन को धमकी मिली है. हालांकि, मामले को भारतीय उच्चायोग ने गंभीरता से लिया है और खतरे की आशंका जताई है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया है.
भारत में प्रतिबंधित है SFJ
बताते चलें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन भारत में प्रतिबंधित है और कुछ वक्त पहले ही एनआईए ने इस संगठन के खिलाफ केस दर्ज किया है. संगठन और गुरपतवंत सिंह पन्नू पर UAPA के तहत केस दर्ज किया था. कई बार सिख फॉर जस्टिस का पाकिस्तान से कनेक्शन भी सामने आया है. पाकिस्तान लगातार खालिस्तान की मांग का समर्थन करता रहा है, यही कारण है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों की ओर से लगातार इस प्रकार के भड़काऊ भाषण पर नज़र रहती है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








