
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी ने रचाई शादी, पिछले साल वैलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जॉडी हेडन के साथ शादी करके इतिहास रच दिया. वह पद पर रहते हुए शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं. ये शादी कैनबरा में स्थित द लॉज में पारिवारिक सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में संपन्न हुई.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जॉडी हेडन से शादी रचा ली है. इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए शादी रचना वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम बन गए हैं.
उनकी शादी का कार्यक्रम पूरी तरह से निजी और गोपनीय तरीके से राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री की आधिकारिक निवास स्थली ‘द लॉज’ में हुई. समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए. शादी की तारीख और विवरण को पहले से बेहद गोपनीय रखा गया था. हालांकि, पिछले साल वैलेंटाइन डे पर अल्बनीज के जोडी को प्रपोज करने के बाद ये तय माना जा रहा था कि इस साल शादी होगी.
पिछले साल किया था प्रपोज
अल्बनीज ने पिछले साल वैलेंटाइन डे पर हेडन को शादी के लिए प्रपोज किया था. प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि "हम अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को साझा करके बेहद खुश हैं."
हेडन कई सालों से अल्बनीज के साथ सार्वजनिक आयोजनों में शामिल होती रही हैं. 2022 के आम चुनाव अभियान में भी वे उनके साथ थीं और इसी साल मई में लेबर पार्टी की भारी जीत के बाद भी उनके साथ रहीं.
शादी में डॉग 'टोटो' बना रिंग बियरर

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












