
ऑस्ट्रिया: स्कूल में छात्र की फायरिंग, 11 छात्रों समेत शिक्षकों की मौत
AajTak
ऑस्ट्रिया के ग्रास शहर के एक स्कूल में गोलीबारी हुई जिसमें 11 छात्रों और कुछ शिक्षकों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि गोली स्कूल के ही एक छात्र ने चलाई जो कथित तौर पर परेशान था; सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया. यह घटना स्कूल में छात्रों तक हथियार पहुंचने और यूरोप में ऐसी घटनाओं की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











