
ऑफिस ब्रेक में रेस्टोरेंट में खाने चला गया शख्स, कंपनी ने नौकरी से निकाला
AajTak
एक बीएमडब्लू कर्मचारी के सुपरवाइजर ने नाइट शिफ्ट से एक घंटे के लिए गायब रहने पर एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था. कर्मचारी ने बताया कि वह एक घंटे के लिए बाहर गए थे, लेकिन इसकी एवज में एक घंटे तक काम किया. कर्मचारी ने कहा कि एक और शख्स भी उनकी तरह गायब था, लेकिन उसे कुछ नहीं कहा गया.
बीएमडब्लू कर्मी ब्रेक में खाना खाने के लिए बर्गर किंग चला गया, इस पर कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था.अब इस मामले में कर्मचारी को 17 लाख रुपए का मुआवजा मिला है.
इंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने बीएमडब्लू असेंबली वर्कर, रेयान परकिंशन (Ryan Parkinson) के पक्ष में फैसला सुनाया है. रेयान ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में मौजूद बीएमडब्लू कंपनी में कार्यरत थे, उन पर आरोप लगाया गया था कि वह अपनी ओवरटाइम शिफ्ट के दौरान खाना खाने के लिए बर्गर किंग चले गए थे.
कंपनी का कहना था कि रेयान एक घंटे तक गायब रहे. जब वह वापस आए तो उनको फटकार लगाई गई थी. उनके खिलाफ कंपनी ने अनुशासनात्मक जांच की और नौकरी से निकाल दिया.
‘द सन’ की रिपोर्ट में बताया कि पहली बार उनकी बर्खास्तगी निरस्त कर दी गई, लेकिन जब वह दूसरी बार भी बिना अनुमति के अपनी कार से सैंडविच लेने गए तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. हालांकि, रेयान ने अपनी अनुचित बर्खास्तगी के खिलाफ नियोक्ता के खिलाफ केस किया, इसके बाद उन्हें मुआवजा और अनपेड सैलरी के रूप में 17 लाख रुपए मिले.
रेयान ने इस मामले को रंगभेद से जुड़ा हुआ बताया, उन्होंने कहा कि इसी वजह से उनका उत्पीड़न किया गया. हालांकि, उनके ये दावे खारिज कर दिए गए.
क्या था पूरा मामला? यह मामला जून 2018 में ट्रिब्यूनल के पास पहुंचा था. तब रेयान के सुपरवाइजर ने ये रिपोर्ट दायर की थी कि वह रविवार को ‘ओवरटाइम नाइट शिफ्ट’ से गायब रहे. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि वह रात में 7: 50 बजे गायब हुए और 8:45 मिनट पर वापस आए. रेयान ने इस बात की जानकारी अपने किसी सीनियर को नहीं दी थी.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









