
ऑपरेशन अधर्म: खुफिया कैमरे पर 'गोरक्षकों' का कबूलनामा, पुलिस की मिलीभगत से करते हैं उगाही
AajTak
आजतक की खास पड़ताल में चौंकाने वाले सच का खुलासा हुआ है. आजतक के खुफिया कैमरे पर पता चला है कि किस तरह गोरक्षकों का समूह रात में मवेशियों को ले जा रहे वाहनों पर हमला करने के लिए बंदूकों का इस्तेमाल करता हैं, उन्हें गंभीर रूप से घायल करता है. रोहतक के एक गौ रक्षक दस्ते के नेता रमेश कुमार ने कबूल किया कि उनका गिरोह स्थानीय पुलिस में बेईमान तत्वों की मिलीभगत से काम करता है.
हरियाणा के भिवानी जिले में एक जली हुई SUV से मिले जुनैद और नासिर के जले हुए शवों की खबर ने देश में हड़कंप मचा दिया था. ये मामला 16 फरवरी का है. दरअसल राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले 32 वर्षीय जुनैद और 28 वर्षीय नासिर के परिजनों ने एक दिन पहले 15 फरवरी को पुलिस में गई शिकायत में नासिर और जुनैद के अपहरण और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया था. धीरे-धीरे इस मामले में बहुत खुलासे हुए. आरोप लगाया गया कि इन दोनों को मारा गया है. जुनैद और नासिर की हत्या सिर्फ एक अनोखा मामला नहीं है. हरियाणा में इस तरह की हत्याओं में पुलिस की मिलीभगत भी होती है.
इस मामले को लेकर आजतक के खास पड़ताल में खुफिया कैमरे पर कई खुलासे हुए हैं. दरअसल यह कथित गोरक्षकों का गुट गायों को बचाने के नाम पर जान लेने को तैयार बैठा रहता है. इसके लिए पुलिस भी इन गुटों की मदद करती है. गोरक्षकों का गुट उन कसाइयों की हत्या कर देता है जो कि गायों को मारने की प्लानिंग कर रहा होता है.
आजतक की पड़ताल ने इस चौंकाने वाले सच का खुलासा किया है कि किस तरह ये गोरक्षकों का समूह रात में मवेशियों को ले जा रहे वाहनों पर हमला करने के लिए बंदूकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, गाय ले जाने वालों को गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं. रोहतक के एक गौ रक्षक दस्ते के नेता रमेश कुमार ने कबूल किया कि उनका गिरोह स्थानीय पुलिस में बेईमान तत्वों की मिलीभगत से काम करता है.
पुलिस की मिलीभगत से होती है कसाइयों की हत्या
रमेश कुमार ने आजतक की जांच टीम को बताया, 'हम पुलिस के लिए एटीएम की तरह काम करते हैं. हम गो तस्करों को पकड़ते हैं, पुलिस को सौंपते हैं और पुलिस रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ देती है.' उन्होंने दावा किया कि गोरक्षकों का गुट पुलिस के साथ मवेशियों को ले जाने वाली सड़कों पर रात के समय में घूमते हैं और रात के समय में ही गोतश्करों पर हमला करते हैं. रमेश कुमार के अनुसार, उनका गिरोह पहले पुलिस को मवेशियों और कसाइयों को ले जाने वाले किसी भी वाहन की आवाजाही के बारे में सूचित करता है और जब कानून प्रवर्तन उसके आदमियों को इशारा करता है, तो वे कदम बढ़ाते हैं.
एक रिपोर्टर ने पूछा, 'क्या पुलिस आपको इस बारे में सूचना देती है कि उन्हें (गाय व्यापारियों को) कहां पकड़ा जाए?' इसके जवाब में रमेश कुमार ने कहा, 'बेशक, वे (पुलिस) ही हमें इस मामले में सूचित करती है. पुलिस हमारे बिना छापा नहीं मारती. हम पहले पुलिस को 'गौ माता' ले जाने वाले किसी भी वाहन और कसाइयों की आवाजाही के बारे में सूचित करते हैं. जब तश्करी बढ़ जाती है तो हम इस अतिप्रवाह को रोकने के लिए पुलिस के इशारे पर ही काम करते हैं.'

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



