
ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन मामले में आया पाक एंगल, जांच एजेंसियों ने गाजियाबाद में डाला डेरा
AajTak
ऑनलाइन गेम के जरिए धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पाकिस्तान का एंगल भी सामने आया है. बता दें कि गाजियाबाद के रहने वाले एक नाबालिक के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा जिम जाने के बहाने पांच बार मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ता है. इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-23 की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल रहमान को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था.
गाजियाबाद पुलिस ने नाबालिग बच्चों के धर्मांतरण रैकेट के मामले में नया खुलासा किया है. इस मामले में पाकिस्तान का एंगल भी सामने आ गया है. वहीं, राज्य और केंद्र सरकारी जांच एजेंसियों ने भी गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है. बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया था कि किस तरीके से ऑनलाइन गेम खरीदने वाले नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा है.
दरअसल, गाजियाबाद के रहने वाले एक नाबालिक बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा जिम जाने के बहाने पांच बार घर से निकलता है. पिता ने जब उसका पीछा किया, तो देखा कि वह स्थानीय मस्जिद में जाकर पांच बार नमाज पढ़ता है. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की थी.
इसके बाद पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि बच्चे ने मुंबई के एक शख्स से ऑनलाइन गेम खरीदा था. वह शख्स इसके बाद से लगातार बच्चे के संपर्क में था और बच्चे का ब्रेन वॉश कर रहा था. वह बताता था कि इस्लाम में कितनी अच्छाई है.
मस्जिद कमेटी के सदस्य दो दिन पहले गिरफ्तार
बच्चे के पिता ने जब उसे डांटा था, तो उसने कहा था कि वह घर छोड़कर चला जाएगा. वह मस्जिद में ही रह लेगा और इस बारे में उसकी मौलवी से बात भी हो चुकी है. मामले में पुलिस ने धीरे-धीरे जब कड़ी जोड़ी, तो गाजियाबाद की सेक्टर-23 की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल रहमान को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया. साथ ही शाहनवाज नाम के दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए गाजियाबाद पुलिस महाराष्ट्र में जगह-जगह दबिश दे रही है.
धर्मांतरण मामले में पाकिस्तान एंगल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










