
ऑटो रिक्शा चालक ने 11 साल की बेटी से किया रेप, पत्नी दुबई में करती है काम, आरोपी ने किया सुसाइड
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में बेटी से रेप के आरोपी ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी दो साल से दुबई में काम करती है. वह बीते दिनों घर लौटी तो बच्ची ने घटना के बारे में जानकारी अपनी मां और दादी को दी. इसके बाद पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया गया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 11 साल की बेटी से रेप के आरोपी पिता ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के कुछ घंटों बाद ये घटना हुई है. इस मामले की जांच की जा रही है.
वरिष्ठ निरीक्षक अरुण खिसिरसागर ने बताया कि आरोपी एक ऑटोरिक्शा चालक है. वह अपनी बेटी के साथ बदलापुर में रह रहा था. वहीं उसकी पत्नी पिछले दो साल से दुबई में काम कर रही है. आरोपी ने कथित तौर पर इस साल जुलाई 2022 से अक्टूबर के बीच अपनी 11 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया.
पीड़ित बच्ची ने दादी को दी थी जानकारी
इस मामले के बारे में पीड़ित बच्ची ने हाल ही में अपनी दादी को जानकारी दी थी. इसके बाद बच्ची की मां भी दुबई से कुछ दिन पहले लौट आई, उसे भी बताया गया. बच्ची की मां और दादी को जब इस बात का पता चला तो शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
केस दर्ज होने के बाद घर से भाग गया था आरोपी
केस दर्ज होने के बाद आरोपी घर से भाग गया था. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत हालत में पड़ा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर रेलवे पुलिस ने एक्सीडेंट से मौत का मामला दर्ज किया है. (एजेंसी)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










