
ऑटो चालक से शादी करना चाहता था किन्नर, मना किया तो कर दी हत्या
AajTak
किन्नर ने युवक की हत्या कर दी. वह उससे शादी करना चाहता था. मगर, युवक ने शादी करने से मना कर दिया. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए किन्नर खुद ही युवक के शव को अस्पताल लेकर पहुंचा था. यहां पुलिस की पूछताछ में उसका झूठ पकड़ा गया. घटना महाराष्ट्र के हिंगोली की है.
महाराष्ट्र में हैरान करने वाली घटना हुई. यहां एक युवक ने किन्नर का शादी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो गुस्साए किन्नर ने युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए किन्नर ने युवक के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया.
बाद में अपने साथी के मिलकर युवक के शव को अस्पताल लेकर पहुंचा. डॉक्टरों को युवक के फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या किए जाने की झूठी कहानी बताई. मगर, पुलिस की पूछताछ में उसका झूठ सामने आ गया और पुलिस ने आरोपी किन्नर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. घटना 30-31 मार्च की दरमियानी रात की है.
ऑटो चलाता था अशोक
जानकारी के मुताबिक, राज्य के हिंगोली में नवलगव्हान का रहने वाले अशोक आठवले ऑटो चलाने का काम करता था. इस दौरान उसकी मुलाकात प्रिया उर्फ दीपक नरसिंग तुरमलू नाम के किन्नर से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई. दोनों के बीच बाद में ही कई बार मुलाकात होती रही. इस दौरान प्रिया को अशोक से प्यार हो गया और एक दिन उसने अशोक को शादी करने का प्रस्ताव दे दिया. मगर, अशोक ने प्रिया से शादी करने से इंकार कर दिया.
घोंट दिया अशोक का गला
30 मार्च की रात को प्रिया और अशोक की मुलाकात हुई. इस दौरान प्रिया का दोस्त शेख जावेद शेख ताहेर कुरैशी भी मौजूद था. प्रिया अशोक पर शादी करने की जिद करने लगी. अशोक ने एक बार से शादी नहीं करने की बात कही. इस बात पर प्रिया ने अपने साथी शेर जावेद के साथ मिलकर अशोक का गला घोंटकर मर्डर कर दिया.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







