
ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, धर्म-जाति पर बोलीं- सिर्फ एक ही...
AajTak
ऐश्वर्या राय ने श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की. उन्होंने अपनी स्पीच में धर्म और जाति पर बात की. साथ ही पीएम मोदी के पैर छूकर उनकी आशीर्वाद भी लिया.
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्य अतिथि के तौर पर इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल हुए. इस दौरान ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी से खास मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. पीएम मोदी संग ऐश्वर्या राय की मुलाकात का ये लम्हा हर किसी के लिए यादगार बन गया है.
ऐश्वर्या ने लिया पीए मोदी का आशीर्वाद
ऐतिहासिक समारोह में ऐश्वर्या राय ने धर्म और जाति पर खास स्पीच दी. उन्होंने धर्म, जाति को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी. लेकिन स्पीच देने से पहले एक्ट्रेस ने स्टेज पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. ऐश्वर्या के संस्कारों ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
स्पीच में क्या बोलीं ऐश्वर्या राय?
ऐश्वर्या राय ने फिर मानवता, धर्म, जाति पर जबरदस्त स्पीच भी दी. एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपनी स्पीच में ऐश्वर्या ने कहा- सिर्फ एक ही जाति है, वो है मानवता की जाति. केवल एक ही धर्म है, वो है प्यार का धर्म. केवल एक ही भाषा है, वो है दिल की भाषा, और केवल एक ही ईश्वर है, जो हर जगह मौजूद है.
पीएम मोदी के लिए क्या बोलीं ऐश्वर्या राय

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












