
एस जयशंकर का राहुल गांधी को जवाब- हां, बदल गई भारत की विदेशी नीति
AajTak
राहुल गांधी के अभिमानी वाले बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब आया. जयशंकर ने कहा यह अहंकार नहीं बल्कि आत्मविश्वास है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को भारतीय विदेश सेवा को अहंकारी कहने वाले मसले पर जवाब दिया. जयशंकर ने कहा कि यह अहंकार नहीं बल्कि आत्मविश्वास है जो भारत को विश्व मंच पर प्रदर्शित करता है. दरअसल, 20 मई को राहुल गांधी ने लंदन में एक नॉन प्रॉफिट थिंक-टैंक की और से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यूरोप के कई नौकरशाहों ने उन्हें बताया था कि भारतीय विदेश सेवा पूरी तरह से बदल गई है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब विदेश सेवा अभिमानी हो गयी है, वे कुछ भी नहीं सुनते हैं. अब वे हमें बता रहे हैं कि उन्हें क्या आदेश मिल रहे हैं. इसका जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, हां, भारतीय विदेश सेवा बदल गई है. हां, वे सरकार के आदेशों का पालन करते हैं. हां, वे दूसरों के तर्कों का विरोध करते हैं. नहीं, इसे अहंकार नहीं कहा जाता है. इसे आत्मविश्वास कहा जाता है. इसे राष्ट्रीय हित की रक्षा कहा जाता है.
रणदीप सुरजेवाला ने भी की टिप्पणी इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी राहुल गांधी के समर्थन में आए गए. उन्होंने देश के बजाय पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सेवा का उपयोग करने के लिए विदेश मंत्री की आलोचना की. ट्विटर पर सुरजेवाला ने लिखा, हां, इसे विदेश नीति की धज्जियां उड़ाने वालों के सामने राजनीतिक आकाओं के अधीन होना भी कहा जाता है. हां, इसे हमारे क्षेत्र पर अवैध कब्जे के सामने चीन के सामने खड़ा नहीं होना कहा जाता है. हां, इसे राष्ट्र के बजाय किसी पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाना कहा जाता है.
सलमान खुर्शीद ने जयशंकर को घेरा इस मसले पर सलमान खुर्शीद भी बीच में आ गए और उन्होंने जयशंकर की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि सुनने की क्षमता आत्मविश्वास है, अन्य कोई तरीका नहीं हो सकता. 13 अप्रैल को जयशंकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की उपस्थिति में भारत में कथित मानवाधिकारों के हनन पर अमेरिकी चिंताओं के खिलाफ भी बात की. उन्होंने कहा कि लोगों को भारत के बारे में विचार रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा, हम संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य लोगों के मानवाधिकारों की स्थिति पर भी अपने विचार रखते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



