
एसिड अटैक से पहले की थी सबूत मिटाने की तैयारी... चौंका देगी दिल्ली तेजाबकांड की इनसाइड स्टोरी
AajTak
क्या आप यकीन करेंगे कि तेजाब कांड के आरोपियों सचिन, हर्षित और वीरेंद्र ने हमले से पहले ही खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए ऐसी तैयारी की थी, जिससे जांच अधिकारी भी हैरान रह गए. लेकिन सीसीटीवी में कैद उनकी तस्वीरों से उनकी पोल खुल गई और वो पहचान लिए गए.
दिल्ली के मोहन गार्डन में 17 साल की एक स्कूली लड़की पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सिलसिले में एक सिरफिरे आशिक के साथ-साथ कुल तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया. लेकिन इस वारदात को अंजाम देने के लिए इन लड़कों ने जैसी साजिश रची थी, वो पुलिस को भी चौंका रही है. क्या आप यकीन करेंगे कि लड़कों ने हमले से पहले ही खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए ऐसी तैयारी की थी, जिससे जांच अधिकारी भी हैरान रह गए. लेकिन सीसीटीवी में कैद उनकी तस्वीरों से उनकी पोल खुल गई और वो पहचान लिए गए. लेकिन अब इस वारदात के पीछे की साजिश की इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है,
सीसीटीवी कैमरे में कैद तेजाब कांड दिल्ली को दहलानेवाली तेजाबी हमले की वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं. जिसमें लड़की के चेहरे पर तेजाब डालनेवाले दो आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. वो तस्वीरें ठीक उसी वक्त की हैं, जिस वक्त लड़कों ने इस हमले को अंजाम दिया था. तस्वीरें उसी मोहन गार्डन की गलियों में कैद हुई, जहां वो वारदात को अंजाम देने से पहले मौके की तलाश में घूम रहे थे. कई तस्वीरों में एक दोनों गलियों से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी फुटेज में गली के एक छोर पर खड़े होकर लडकी के घर से निकल कर रोड़ तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.
तीनों आरोपी बेनकाब लेकिन अब जबकि इन शैतानों का भांडा फूट चुका है, वो गिरफ्तार किए जा चुके हैं, आरोपी लड़कों की और तस्वीरें भी सीसीटीवी से बाहर आने लगी हैं. पुलिस को मिली एक फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी लड़के पूरी तैयारी से लड़की को टार्गेट करने की तैयारी में थे. इनमें जहां बाइक चला रहे आरोपी ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और हुडी पहनी हुई थी, वहीं पीछे बैठे सिरफिरे हमलावर ने हेलमेट पहना था.
दूसरी वारदातों से अलग है इस केस की कहानी दिल्ली के इन तीन दरिंदों ने एक मासूम लड़की की जिंदगी जीते जी नर्क बना देने की ऐसी भयानक साजिश रची थी, जिसके बारे में सोच कर ही लोग सिहर उठे. लेकिन अब इस वारदात के पीछे की इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है. 17 साल की स्कूली लड़की के चेहरे पर तेजाब डाल कर उसे जख्मी करने और हमेशा-हमेशा के लिए लाचार कर देने का इरादा रखनेवाले दरिंदों के चेहरों से पर्दा उठ चुका है. इस वारदात के पीछे भी वही कहानी सामने आई है, जो अमूमन दूसरी तेजाबी वारदातों के पीछे छुपी होती है. लेकिन जो बात इस मामले को दूसरे तमाम मामलों से अलग करती है, वो है इसे अंजाम देने के लिए रची गई साज़िश.
आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए की थी प्लानिंग क्या आप यकीन करेंगे कि दिल्ली के मोहन गार्डन में स्कूल जाती लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंकने से पहले इन लड़कों ने खुद को बचाने के लिए पहले ही ऐसी कहानी बुन रखी थी कि अगर सीसीटीवी में उनकी ये तस्वीर कैद नहीं होती तो शायद दिल्ली पुलिस के लिए भी इस मामले को सुलझाना इतना आसान नहीं होता. लेकिन इत्तेफाक से लड़की पर तेजाबी हमला करते इन लड़कों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पीड़ित लड़की के साथ-साथ स्कूल जा रही उसकी छोटी बहन ने उन्हें पहचान लिया.
तेजाबकांड की गहरी साजिश इस वारदात के पीछे की वजह से पहले इसकी साज़िश की गहराई समझना ज़रूरी हैं. लड़की पर तेजाबी हमला करने के जुर्म में पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान सचिन, हर्षित और वीरेंद्र के तौर पर हुई है. इनमें सचिन ही वो लड़का है, जो लड़की से दुश्मनी रखता था और जिसने इस हमले की पूरी साज़िश रची थी यानी वही इस हमले का मास्टरमाइंड था. लेकिन तेजाबी हमले के बावजूद वो पुलिस की पकड़ में ना आए, इसके लिए सचिन और उसके बाकी दो दोस्तों ने पूरा दिमाग लड़ाया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










