
एशिया कप: 14 सितंबर को भारत-पाक का मुकाबला, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
AajTak
एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक यूएई में टूर्नामेंट खेला जाएगा. भारत-पाक के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत तय किया गया है.
एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक यूएई में टूर्नामेंट खेला जाएगा. भारत-पाक के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत तय किया गया है. वह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका द्वारा मिलकर आयोजित किया जाएगा.
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
4 टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीम है. ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग की टीम शामिल है.
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से होगा. भारत का दूसरा मैच पाकिस्तान से 14 सितंबर को है. रविवार का दिन है.भारत का तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ है.
8 टीमें ले रही हैं हिस्सा

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












