
एवरेस्ट के सिकंदर! छोटा भाई 17 तो बड़ा भाई 26 बार कर चुका फतह...
AajTak
Most climbs of the Mount Everest: कामी रिता शेरपा के परिजन 50 के दशक में विदेशी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पहुंचने के लिए गाइड करते थे. उनका भाई भी 17 बार एवरेस्ट तक पहुंच चुके हैं.
Most climbs of the world's highest peak, Kami rita Sherpa: नेपाली शेरपा कामी रिता शेरपा (Kami Rita Sherpa) ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, इसके साथ ही उन्होंने अपना वो रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था. एवरेस्ट को फतह करने वाले कामी रिता शेरपा (Kami Rita Sherpa) की उम्र 52 साल है. अगर ये कहा जाए कि उनके परिवार को एवरेस्ट चढ़ने का फितूर सवार है तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पिता पहले शेरपा गाइड थे, जो 50 के दशक में विदेशी पर्वतारोहियों का मार्गदर्शन करते थे. कामी रिता शेरपा (Kami Rita Sherpa) जब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे तो उनके साथ 10 और शेरपा भी मौजूद थे.
काठमांडू में मौजूद डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म के डायरेक्टर जनरल तारानाथ अधिकारी ने बताया, कामी रिता शेरपा ने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पर्वतारोहण के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है.
कामी रिता शेरपा का जन्म नेपाल के उस परिवार में हुआ, जो परिवार 'प्रोफेशनल शेरपा गाइड' थे. कामी के परिवार के लोग ही बाहरी लोगों को 1950 में अनुमति मिलने के बाद एवरेस्ट तक ले जाते थे.
वहीं, कामी रिता शेरपा की पत्नी जंगमू भी अपने पति की सफलता पर काफी खुश नजर आईं.
कामी का भाई 17 बार चढ़ा माउंट एवरेस्ट वैसे कामी रिता के परिवार में एवरेस्ट तक चढ़ाई का फितूर सवार है. डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके भाई 17 बार माउंट एवरेस्ट के शिखर तक पहुंच चुके हैं. 2017 तक कामी रिता 21 बार माउंट एवरेस्ट तक पहुंच चुके थे. तब उन्होंने नंबर एक पोजीशन पर अपा शेरपा (Apa Sherpa) और फुरबा ताशी शेरपा (Phurba Tashi Sherpa) की बराबरी की थी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












