
एलॉन मस्क के मिशन मंगल को लगा झटका, स्पेसएक्स के स्टारशिप टेस्ट साइट पर जोरदार विस्फोट
AajTak
एलॉन मस्क के मिशन मंगल को बड़ा झटका लगा है. स्पेसएक्स के टेस्टिंग साइट पर शिप 36 एक महत्वपूर्ण स्टैटिक फायर टेस्ट की तैयारी के दौरान टेस्टिंग साइट जोरदार विस्फोट हो गया. स्पेसएक्स ने बयान में कहा, 'पूरे ऑपरेशन के दौरान परीक्षण साइट के चारों ओर एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.
टेक्सास के मैसी में एलॉन मस्क की कंपनी के स्टारशिप की टेस्टिंग साइट पर जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद स्टारशिप के अगले लॉन्च की तैयारियों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब शिप 36 के महत्वपूर्ण स्टैटिक फायर टेस्ट की तैयारियां की जा रही थीं. यह टेस्ट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें रॉकेट के इंजनों को जमीन पर स्थिर रखते हुए शुरू किया जाता है, ताकि लॉन्च से पहले सिस्टम की अंतिम जांच हो सके.
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइट पर अचानक हुआ भीषण विस्फोट से मलबा पूरे कैंपस में फैल गया. हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. विस्फोट से स्टारशिप प्रोटोटाइप को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसके चलते स्पेसएक्स ने सभी लॉन्च तैयारियां अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी है. कंपनी 29 जून को दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट सिस्टम के दसवें परीक्षण उड़ान की योजना बना रही थी.
स्पेसएक्स ने की हादसे की पुष्टि
स्पेसएक्स ने हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है. स्पेसएक्स ने बयान में कहा, 'पूरे ऑपरेशन के दौरान परीक्षण साइट के चारों ओर एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. सभी की देखभाल की जा रही है. हमारी स्टारबेस टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परीक्षण स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है.'
ये घटना साल 2025 में स्टारशिप प्रोग्राम को एक और झटका है. इस साल की शुरुआत में दो स्टारशिप टेस्ट उड़ानें लॉन्च के तुरंत बाद विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गईं- एक कैरिबियन सागर के ऊपर तो दूसरी अटलांटिक महासागर में अनियंत्रित होकर टुकड़ों में बिखर गई.
इन घटनाओं के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की जांच शुरू की और एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद दिया गया.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











