
एलॉन मस्क का ट्विटर पर ऐलान, डेमोक्रेट को नहीं रिपब्लिकन को वोट करूंगा
AajTak
बिजनेसमैन एलॉन मस्क हमेशा अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं. आज उन्होंने ट्विटर पर बता दिया है कि वो किस पार्टी को वोट करेंगे.
एलॉन मस्क (Elon Musk) ऐसे बिजनेसमैन हैं, जो ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अपने ट्वीट के जरिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं. आज उन्होंने ट्विटर पर बताया है कि वो आने वाले समय में किस पार्टी को वोट करेंगे.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, अतीत में मैंने डेमोक्रेट को वोट दिया था क्योंकि वे (ज्यादातर) दयालु पार्टी थे. लेकिन वो अब विभाजन और नफरत करने वाली पार्टी बन गई है, इसलिए मैं अब उनका समर्थन नहीं कर सकता और रिपब्लिकन को वोट दूंगा. अब देखिए मेरे खिलाफ उनकी गंदी चालों का अभियान...
उनके इस ट्वीट के बाद कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, कोई उनका राइट विंग में स्वागत कर रहा है तो कोई उनसे पूछ रहा है कि वो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं. कुछ लोग उन्हें अमेरिकी राजनीति में भोला बता रहे हैं.
रिपब्लिकन पार्टी की एक नेता Lauren Boebert ने उनका ट्विटर पर ही स्वागत कर दिया. उन्होंने लिखा, 'राइट विंग में आपका स्वागत है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








