
एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर बंद, शिमला समझौते को भी रद्द करने की धमकी... भारत के एक्शन पर PAK का जवाब
AajTak
पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने के कदम को पूरी तरह खारिज किया है. पाकिस्तान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे भारत अकेले निलंबित नहीं कर सकता. यह पाकिस्तान की 240 करोड़ जनता के लिए लाइफलाइन है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं. इससे पाकिस्तान की छटपटाहट साफ देखी जा सकती है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने आज आनन-फानन में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) की बैठक बुलाई. इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद पैदा हुई स्थिति और भारत के कदमों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद पाकिस्तान ने कई फैसले लिए हैं.
पाकिस्तान की NSC ने क्या कहा?
पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने भारत द्वारा सिंधु जल संधि को रोकने के कदम को पूरी तरह खारिज किया है. पाकिस्तान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसे भारत अकेले निलंबित नहीं कर सकता. यह पाकिस्तान की जनता के लिए लाइफलाइन है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा. इसके साथ ही पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोका या मोड़ा, तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा और पूरे राष्ट्रीय बल से जवाब दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- 'पानी रोकना जंग को बुलावा देने जैसा...', भारत के सख्त एक्शन से बिलबिलाया पाकिस्तान, NSC बैठक के बाद दी गीदड़ भभकी PAK का भारत पर आरोप
पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय नियमों और यूएन प्रस्तावों का उल्लंघन करता है. पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद फैलाता है. कश्मीर पर अवैध कब्जा कर वहां लोगों पर अत्याचार करता है. पाकिस्तान ने कहा कि वह शिमला समझौते समेत भारत से किए गए सभी द्विपक्षीय समझौतों को निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.
पाकिस्तान ने लिए ये फैसले - पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर तत्काल बंद किया. भारत से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. साथ ही जो लोग वैध वीज़ा से पाकिस्तान गए हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक वापस लौटने को कहा गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










