
एयरलाइंस को धमकी भरे कॉल और ई-मेल भेजने वाला शख्स नागपुर से गिरफ्तार, आतंकवाद पर बुक लिख चुका है आरोपी
AajTak
देशभर की एयरलाइंस को धमकी भरे कॉल और ई-मेल भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले जगदीश उईके के रूप में हुई है, जोकि आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है.
देशभर में एयरलाइन को धमकी भरे कॉल करके दहशत फैलाने वाले शख्स को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को शहर के मनीष नगर से पकड़ा है. आरोपी की पहचान गोंदिया जिले के रहने वाले जगदीश उईके के रूप में हुई है. वह पेशे से लेखक है, उसने आतंकवाद पर एक किताब लिखी है.
जगदीश उईके ने जनवरी महीने से लेकर अब तक कई जगहों पर बम रखने और विस्फोट की जानकारी मेल के द्वारा दी थी. इतना ही नहीं 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच 30 जगहों पर विस्फोट करने की धमकी वाले भी मेल जगदीश ने ही किए थे.
आरोपी जगदीश उईके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महासंचालक रेलवे सुरक्षा दल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत राजनीतिक नेताओं और आला अधिकारियों को ईमेल भेजे थे. पुलिस ने ईमेल भेजने वाले युवक की पहचान उसके IP एड्रेस से की, जिसमें सामने आया था कि ये मेल जगदीश उईके नाम के व्यक्ति ने ही भेजे हैं और पुलिस लगातार उसको ट्रेस कर रही थी.
एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला कारतूस, दुबई से दिल्ली आया था प्लेन... जांच में जुटी पुलिस
धमकी देने वाले इस व्यक्ति ने मेल में ही देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने की शर्त भी रखी थी. उसने कहा था कि वह देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करके विस्फोट के संबंधित जानकारी बताएगा. जगदीश के ईमेल के अनुसार आतंकवादी संगठन जैश ये मोहम्मद के निशाने पर 6 विमानतल हैं. इसके अलावा इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट, एयर इंडिया जैसी कंपनियों के 31 विमान का अपहरण किया जाएगा. लगातार धमकी भरे ईमेल आने से न सिर्फ नागपुर पुलिस बल्कि देशभर की सुरक्षा जांच एजेंसियां हरकत में आ गई थीं. एयरपोर्ट पर तैनात सभी अर्द्धसैनिक बलों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया था.
मेल में कोड में बात करता था आरोपी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



