
एनडीए की बैठक में CM नीतीश पर मुहर, सम्राट चौधरी बोले- 2030 तक विकसित बिहार का सपना NDA ही पूरा करेगा
AajTak
पटना में एनडीए की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा और हम पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं और आगे भी रहेंगे. बैठक में पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर रणनीति बनी. सम्राट ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए बिहार में NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
बिहार के पटना में एनडीए ने आज एक बड़ी रणनीतिक बैठक की, जिसमें गठबंधन के सभी अहम नेताओं की मौजूदगी रही. राजधानी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में हुई इस बैठक में केंद्र के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री ललन सिंह, जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत बीजेपी, जेडीयू, लोजपा और हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मिथिलांचल के सांसद-विधायक शामिल हुए.
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी सांसदों और विधायकों को दी गई है.
यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार कभी नहीं छोड़ेंगे एनडीए का साथ', रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा, देखें
बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया. उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि आरजेडी के राज में बिहार में ना मेडिकल कॉलेज थे, न स्कूल, न यूनिवर्सिटी. आज 33 मेडिकल कॉलेजों पर काम चल रहा है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार और खासकर मिथिला क्षेत्र पर विशेष ध्यान है. उन्होंने बताया कि बिहार को PSU से करीब 40,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने वाला है, जिससे राज्य में नौकरी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 5 सालों में 50 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार मिला है. अब एनडीए की नजर 2030 तक विकसित बिहार के सपने को साकार करने पर है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







