
एडवोकेट ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, पत्नी के साथ चल रहा था तलाक का केस
AajTak
दिल्ली में पत्नी से तलाक के प्रोसीजर के बीच एक एडवोकेट ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान समीर मेहंदीरता (45) के तौर पर हुई है. शख्स ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है.
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक एडवोकेट ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान समीर मेहंदीरता (45) के तौर पर हुई है. शख्स ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है. मंगलवार शाम अस्पताल में उनकी मौत हो गई
पुलिस का कहना है कि समीर का पत्नी से डिवोर्स केस चल रहा है और पत्नी उनसे अलग रहती है. इधर, परिवार वालों का कहना है कि समीर काफी वक्त से परेशान चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिश्तों में दरार से मानसिक स्वास्थ्य पर असर
बता दें कि बीते दिनों अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से पति पत्नी के रिश्तों से लेकर रिश्तों में दरार से मानसिक स्वास्थ्य पर भयंकर प्रभाव पर काफी चर्चा हुई. इसके अलावा घरेलू हिंसा के खिलाफ बने कानूनों के दुरुपयोग पर भी लंबी बहस छिड़ी.
ऐसे में तलाक के प्रोसीजर से गुजरते हुए समीर की आत्महत्या ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. बता दें कि अतुल ने मरने से पहले 59 मिनट का वीडियो बनाकर अपने साथ हो रहे मेंटल टॉर्चर के बारे में विस्तार से बताया था.वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता पर ढेरों आरोप लगाए थे जिसके बाद निकिता को हिरासत में लिया गया.
आधी रात बहस के बाद आत्महत्या

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







