
एडल्ट स्टार ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दी गवाही, उनसे पहले कितने अमेरिकी राष्ट्रपति घिर चुके सेक्स स्कैंडल में?
AajTak
गुप्त लेनदेन के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिरे हुए हैं. इसमें एडल्ट फिल्म स्टार का भी एंगल आ चुका. कथित तौर पर अपने संबंधों को गुप्त रखने के लिए ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को काफी पैसे दिए थे. डोनाल्ड ट्रंप पहले US प्रेसिडेंट नहीं जो सेक्स स्कैंडल से घिरे. वाइट हाउस में इसका लंबा इतिहास रहता आया है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियन्स से संबंध बनाए और फिर पैसे देकर उन्हें चुप रहने को कहा. इस मामले में खुद कथित पीड़िता गवाही दे चुकीं. ट्रंप के वकील ने भी माना कि उसने ट्रंप की ओर से डेनियल्स को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा दिए थे.
आरोप है कि दी गई रकम की भरपाई के लिए ट्रंप ने कई और धांधलियां की. कुछ ही महीने में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है, जिसके एक उम्मीदवार ट्रंप भी हैं, ऐसे में देश में तहलका मचा हुआ है. वैसे वाइट हाउस में इससे पहले भी कई बड़े सेक्स स्कैंडलों की बात होती रही.
क्या है ट्रंप का मामला
बीते मंगलवार को अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोर्न स्टार डेनियल्स ने गवाही देते हुए सारी डिटेल्स दीं. उन्होंने बताया कि ट्रंप से उनकी भेंट साल 2006 में हुई थी, जब वे करीब 27 साल की थीं, जबकि ट्रंप 60 के. आरोप के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति ने एक खेल के दौरान पोर्न स्टार को होटल मिलने बुलाया और संबंध बनाए. डेनियल्स ने बताया कि उन्होंने ट्रंप की बात पैसों के लिए नहीं, बल्कि डर से मानी थी. यहां तक कि कमरे से जाते हुए उनके हाथ-पैर कांप रहे थे. डेनियल्स ने फुल डिस्क्लोजर नाम की किताब भी लिखी, जिसमें ट्रंप से मुलाकात का जिक्र है.
क्या लगे आरोप
पिछले साल इस मामले में ट्रंप पर क्रिमिनल केस हुआ था. उनपर अफेयर को छिपाने के लिए पैसे देने और साल 2016 के चुनावी कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप लगे. पूर्व राष्ट्रपति ने अपने खिलाफ निगेटिव खबरों को दबाने के लिए मीडिया को भी पैसे देने का कथित बंदोबस्त किया था. अब इन सारी बातों को लेकर ट्रंप घिरे हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पोर्न स्टार पर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








