
एडमिट कार्ड में Male की जगह लिखा था 'Female'.., 500 लड़कियों के बीच बेहोश हुए छात्र की Inside Story
AajTak
Bihar Nalanda 12th Standard Boy Faints: सिर्फ छात्राओं के लिए बनाए गए सेंटर में इकलौते लड़के को देख परीक्षक बार-बार उससे सवाल-जवाब कर रहे थे. पेपर के बीच सवालों के बीच छात्र मनीष शंकर काफी विचलित हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. छात्र को वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.
Bihar News: 500 लड़कियों के बीच परीक्षा हॉल में खुद को अकेला पाकर बेहोश हुए छात्र के मामले में नई कहानी सामने आई है. बिहार के नालंदा निवासी 12वीं क्लास के इस छात्र के एडमिट कार्उ में Male की जगह Female लिखा हुआ था. इसी वजह से उसका एग्जाम सेंटर लड़कियों के बीच पड़ गया और 500 परीक्षार्थी छात्राओं के बीच जब छात्र ने खुद को इकलौता पाया तो वह नर्वस हो गया. इसके चलते उसे घबराहट और बेचैनी होने लगी और फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
इसके अलावा, छात्र की तबीयत बिगड़ने की एक वजह यह भी रही कि परीक्षा हॉल में परीक्षक बार-बार उससे सवाल-जवाब कर रहे थे. दरअसल, सिर्फ लड़कियों के लिए बनाए गए सेंटर पर इकलौते लड़के को देख सवाल लाजिमी थे. वहीं, पेपर के बीच सवालों से छात्र मनीष शंकर काफी विचलित हो गया और बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. छात्र को वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर प्राथमिक इलाज मिलने के बाद परिजन उसे राजधानी पटना के अस्पताल ले गए.
गौरतलब है कि बिहारशरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के छात्र मनीष शंकर का इंटर परीक्षा का केंद्र ब्रिलियन्ट स्कूल सुंदरगढ़ में पड़ा. मनीष सुबह परीक्षा केंद्र पर गया तो देखा कि उसके केंद्र पर सिर्फ छात्राएं ही छात्राएं हैं. उनके बीच इकलौता वही छात्र है. करीब 500 छात्राओं के बीच अकेला खुद को पाकर परीक्षार्थी मनीष शंकर परेशान होने लगा और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया.
फिर पता चला कि मनीष के एडमिट कार्ड में हुई के गड़बड़ी के करना उसका केंद्र लड़कियों के केंद्र में हो गया था. दरअसल, मनीष के एडमिट कार्ड में मेल की जगह फीमेल दर्ज था. इसी वजह से उसका एग्जाम का सेंटर लड़कियों के सेंटर में हो गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



