
एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस, अमित शाह बोले- उन्हें पता है कि वो हार रहे हैं
AajTak
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से डिनायल मोड में रही है. पूरे चुनाव में वो प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलेगा, लेकिन वो स्थिति जानते हैं कि आने वाले एग्जिट पोल में उनकी करारी हार होगी. इसलिए वो मीडिया का सामना नहीं कर सकते और एग्जिट पोल का बायकॉट कर रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज होने जा रही है. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन कांग्रेस ने फैसला लिया है कि टीवी चैनल पर एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में वे हिस्सा नहीं लेंगे. कांग्रेस के इस फैसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली है.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से डिनायल मोड में रही है. पूरे चुनाव में वो प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलेगा, लेकिन वो स्थिति जानते हैं कि आने वाले एग्जिट पोल में उनकी करारी हार होगी. इसलिए वो मीडिया का सामना नहीं कर सकते और एग्जिट पोल का बायकॉट कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल काफी समय से होते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें हार का कारण समझ नहीं आ रहा है, इसलिए वो बायकॉट कर रहे हैं. शाह ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से कांग्रेस डिनायल मोड में है.
शाह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी प्रचंड हार का पता चल गया है, तो अब किस मुंह से मीडिया और जनता को फेस करे? इसलिए कांग्रेस एग्जिट पोल से भाग रही है. मैं कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि भागो नहीं, हार का सामना करके आत्मचिंतन करो.
अमित शाह की ये टिप्पणी कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी ने एग्जिट पोल की डिबेट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि कांग्रेस की नजरों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है.
पवन खेड़ा ने कहा था कि किसी भी बहस का मकसद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है. कांग्रेस 4 जून से डिबेट में फिर से भाग लेगी. बता दें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक, टीवी चैनल एक जून को शाम साढ़े 6 बजे के बाद एग्जिट पोल का डेटा और उसके नतीजे दिखा सकते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



