
एक हसीना, दो दीवाने और डबल मर्डर... गोद ली हुई बेटी ने रची थी ऐसी साजिश कि रुह कांप जाए
AajTak
एक लड़की ने दो लोगों का कत्ल कराया था और मरने वाले वो दो लोग कोई और नहीं बल्कि उस लड़की के मां-बाप थे. जबकि डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया था उस लड़की के आशिक ने, जिसके साथ उसकी आशिकी महज 20 दिन पुरानी थी.
धन, दौलत और जायदाद की खातिर कई लोग ऐसे ऐसे गुनाह करते हैं कि उसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसा ही एक मामला कुछ महीने पहले यूपी के कानपुर से सामने आया था. जहां एक बुजुर्ग दंपति को बेरहमी के साथ कत्ल किया गया था. पुलिस कातिल की तलाश में जुटी थी. मगर कातिल हाथ नहीं आ रहा था. मगर जब इस का खुलासा हुआ तो पुलिस के साथ-साथ पूरा यूपी हैरान रह गया था. क्योंकि कातिल कोई और नहीं बल्कि बुजुर्ग दंपति की बेटी थी. जिसने अपने आशिक से इस वारदात को अंजाम दिलाया था. और उन दोनों की आशिकी महज 20 दिन पुरानी थी.
5 जुलाई 2022, कानपुर वो सुबह का वक्त था, जब कानपुर के बर्रा इलाके से निकली डबल मर्डर की वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया था. सुबह-सुबह एक घर में रहनेवाली बुजुर्ग दंपति की कातिलों ने गला काट कर जान ले ली थी. लेकिन ये वारदात जितनी भयानक थी, तो इसके पीछे छुपी साजिश की कहानी भी उतनी ही खौफनाक. जिसने लोगों को हैरान कर दिया था.
तेजधार हथियार से डबल मर्डर इससे पहले कि कत्ल की ये पूरी कहानी हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएं, आइए पहले इस वारदात के पीछे की साजिश को समझने की कोशिश करते हैं. रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी मुन्नालाल (61) और उनकी बीवी राजदेवी (55) अपनी बेटी कोमल और बेटे अनूप के साथ बर्रा की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते थे. बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, जबकि बेटे का अपनी पत्नी से विवाद था और बहू शादी के फौरन बाद ही घर छोड़ कर जा चुकी थी. इसी बीच 5 जुलाई की सुबह बुजुर्ग दंपति अपने-अपने बिस्तर पर मरे हुए पाए गए थे. किसी ने तेजधार हथियार से दोनों का गला काट दिया था.
सीसीटीवी फुटेज ने खोला कातिल का राज पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात की छानबीन के दौरान मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. जिसमें मोहल्ले के ही रहने वाले रोहित नाम के एक लड़के की तस्वीरें नज़र आई, जो देर रात संदिग्ध तरीके से मौका-ए-वारदात की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा था. इसी बिनाह पर पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने रोहित से सख्ती के साथ पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. लेकिन इसके आगे की कहानी इससे भी ज़्यादा हैरान करनेवाली थी. असल में रोहित मरने वाली दंपति की बेटी कोमल का दूसरा ब्वॉयफेंड था, कोमल का पहला ब्वॉयफेंड तो रोहित का सगा भाई राहुल था, जो एक फ़ौजी है, उसकी तैनाती मुंबई में थी.
भाई की गर्लफ्रेंड से दोस्ती फौजी राहुल ने ही वारदात से 20 दिन पहले अपने भाई रोहित की कोमल से फोन पर कॉन्फेंस कॉल के लिए जरिए बात करवाई थी. लेकिन ये एक कॉन्फेंस कॉल एक भाई के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा साबित हुई. रोहित अब अपने भाई राहुल की गर्लफेंड से ही चुपचाप बात करने लगा और दोनों एक दूसरे करीब आने लगे, जबकि मुंबई में बैठे पहले ब्वॉयफेंड राहुल को इस बात की भनक तक नहीं थी.
एक तीर से दो शिकार दोनों भाईयों से संबंध रखने वाली कोमल अपने मां-बाप से नाराज़ रहती थी. असल में वो रोहित या राहुल में से किसी एक से शादी करना चाहती थी और घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. ऊपर से कोमल के भाई का तलाक का केस चल रहा था और कोमल को डर था कि कहीं भाई के तलाक के केस में मां-बाप की प्रॉपर्टी हाथ से ना निकल जाए. इसलिए उसने एक तीर से दो शिकार करने का फैसला किया. उसने अपने मां-बाप के साथ-साथ अपने भाई की भी क़त्ल की साज़िश रची और इस साज़िश में उसके पहले ब्वॉयफेंड राहुल के साथ-साथ ब्वॉयफेंड का भाई और कोमल का दूसरा ब्वॉयफेंड रोहित भी शामिल हो गया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




