
'एक सिद्धू मरवा दिया, दूसरा भी मरवा दो...', जेल से बाहर आते ही बरसे सिद्धू, राहुल को बताया 'क्रांति'
AajTak
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू 10 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से निकलने के बाद सिद्धू ने राहुल गांधी को क्रांति कहा. उन्होंने कहा, जब-जब देश में तानाशाही आई, तब-तब क्रांति आई. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, उसी क्रांति का नाम राहुल गांधी है. वह सरकार को हिला देंगे.
35 साल पुराने मामले में सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा, लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. सिद्धू ने सरकार को चुनौती दी कि पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो खुद कमजोर हो जाओगे.
साथ ही सिद्धू ने राहुल गांधी को क्रांति कहा. उन्होंने कहा, जब-जब देश में तानाशाही आई, तब-तब क्रांति आई. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, उसी क्रांति का नाम राहुल गांधी है. वह सरकार को हिला देंगे. इसके अलावा नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया कि जेल में मेरे साथ षड्यन्त्र हुआ. मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की. वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं.
'एक सिद्धू तो मरवा दिया...'
नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, भगवंत मान अखबारी मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं. पंजाब में नेताओं की सुरक्षा कम किए जाने के मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मेरी भी सिक्योरिटी कम की गई. एक सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) तो मरवा दिया, दूसरा भी मरवा दो.
'मैं मौत से डरता नहीं हूं'
सिद्धू ने कहा, संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाही हो रही है. जो संस्थाएं संविधान की ताकत थीं, वहीं संस्थाएं आज गुलाम बन गई हैं. मैं घबराता नहीं हूं, मैं मौत से डरता नहीं हूं क्योंकि मैं जो करता हूं वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








