
एक साल पहले शादी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को दे दी खौफनाक मौत
AajTak
खगड़िया में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी लेकिन महिला अपने पति को पसंद नहीं करती थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार के खगड़िया में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. आरोप है कि महिला ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर और गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी, जिसमें उसके प्रेमी ने मदद की.
घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढली गांव की है और मृतक का नाम मोहम्मद अमरूल बताया जा रहा है. हत्या के बाद बेलदौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि महिला का प्रेमी इस दौरान फरार होने में सफल रहा.
खबर के मुताबिक, आरोपी महिला सहजादी खातुन का गांव के ही युवक अल्तमस से पिछले कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका पति विरोध करता था. पत्नी अपने पति को पसंद नहीं करती थी और उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. महिला ने गले में गमछे का फंदा डालकर पति की जान ले ली. महिला की एक साल पहले ही मृतक से शादी हुई थी. घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मृतक की मां का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों से ही पत्नी अपने पति से दूरी बनाकर रखती थी. बहू मेरे बेटे को पसंद नहीं करती थी. इस वारदात को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रेम प्रसंग में यह हत्या की गई है. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. आरोपी महिला अभी पुलिस की गिरफ्त में है. उसका प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










