
एक मैसेज करते ही पीछे पड़ गए F-18 फाइटर जेट, भूल कर भी ना करें ऐसी गलती
AajTak
एयरपोर्ट हो या फिर रेलवे स्टेशन कई जगहों पर अब पब्लिक Wi-Fi मिलने लगा है. इसका इस्तेमाल करके आप फ्री में इंटरनेट यूज कर सकते हैं, लेकिन इस तरह के पब्लिक Wi-Fi पर क्या आपकी चैट्स सेफ होती हैं. इस सवाल पर चर्चा की वजह एक पुराना मामला. एक स्टूडेंट को पब्लिक Wi-Fi का यूज करके किया मजाक बहुत भारी पड़ा और उसे जेल तक पहुंचा दिया.
अपने दोस्त से किया एक मजाक आदित्य वर्मा नाम से स्टूडेंट को काफी महंगा पड़ गया. इस मजाक की वजह से स्टूडेंट को स्पेन में जेल जाना पड़ा. उस पर एक केस चल रहा है, जिसमें जुर्माना भी देना पड़ सकता है. दरअसल, ये मामला जुलाई 2022 का है, जो अब सामने आया है और पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है.
वर्मा अपने दोस्तों के साथ स्पेन में एक आईलैंड मिनोर्का की ट्रिप पर निकला था. रिपोर्ट्स की मानें तो गैटविक एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले उसने अपने दोस्त को मैसेज किया था, 'प्लेन को उड़ाने जा रहा हूं (मैं तालिबान का एक सदस्य हूं)'. आदित्य के इस मैसेज को एयरपोर्ट वाईफाई नेटवर्क ने इंटरसेप्ट किया और तुरंत ही सिक्योरिटी एजेंसियों को इसकी जानकारी दी.
इसके जवाब में स्पेन की एयरफोर्स ने दो F-18 जेट्स को प्लेन के पीछे लगाया. मिनोर्का में फ्लाइट के लैंड होने के बाद उसकी पूरी जांच हुई. उस वक्त आदित्य की उम्र 18 साल थी, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अब सवाल आता है कि वर्मा के मैसेज के बारे में सिक्योरिटी एजेंसियों को पता कैसे चला. इसकी वजह एयरपोर्ट Wi-Fi है. इस मैसेज को गैटविक एयरपोर्ट से Wi-Fi नेटवर्क यूज करके भेजा गया था. एयरपोर्ट पर मौजूद वाई-फाई नेटवर्क फ्री होता है और ये पब्लिक होता है.
ये भी पढ़ें- सावधान! आपके iPhone और Airpods का बन सकता है क्लोन, ना करें ये गलती
इस तरह के पब्लिक नेटवर्क्स पर कई की-वर्ड्स को सिक्योरिटी के मद्देनजर रेड फ्लैग रखा जाता है. संभव है कि आदित्य ने जो मैसेज भेजा उसमें तालिबान और Blow up plane जैसे की-वर्ड्स को सिस्टम में रिस्क डिटेक्ट किया हो और तुरंत इसकी जानकारी दी हो. इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संभावित खतरे की जानकारी सिक्योरिटी एजेंसियों को दी और फिर आगे की कहानी हम जानते हैं.













