
एक महीने तक जिंदगी से जंग, फिर हार गया रसोइया... गुरुग्राम में गलत दिशा में दौड़ी SUV ने ली जान
AajTak
गुरुग्राम में गलत दिशा में चल रही SUV की टक्कर से घायल रसोइए चंद्र प्रकाश की एक महीने बाद मौत हो गई. हादसा 6 दिसंबर की रात हुआ था, जब वह शादी में कैटरिंग के बाद खराब ऑटो के पास खड़े थे. टक्कर में चार लोग घायल हुए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.
गुरुग्राम में गलत दिशा में चल रही एक SUV की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए रसोइए की करीब एक महीने बाद मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 55 वर्षीय चंद्र प्रकाश ने 2 जनवरी को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. वह गुरुग्राम में काम के सिलसिले में रह रहे थे और बीते कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे.
दरअसल, यह हादसा 6 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे हुआ था. उस समय चंद्र प्रकाश एक शादी समारोह में कैटरिंग टीम के साथ खाना बनाने का काम कर रहे थे. खाना तैयार करने के बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके कैटरिंग के औजारों से भरा ऑटो रिक्शा खराब हो गया है. इसके बाद वह अपने साथियों के साथ उस जगह पहुंचे.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में मंदिर सुरक्षित नहीं! श्री दुर्गा देवी मंदिर में 5वीं बार चोरी, 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ
सड़क किनारे खड़े थे तभी हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, चंद्र प्रकाश और उनके साथी ऑटो रिक्शा के पास खड़े होकर उसकी मरम्मत करवा रहे थे. इसी दौरान गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही एक फोर्ड एंडेवर ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में चंद्र प्रकाश समेत चार लोग घायल हो गए. अन्य घायलों की पहचान जोगेंद्र, योगेंद्र और विशाल के रूप में हुई है.
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां चंद्र प्रकाश की हालत गंभीर बताई गई, जबकि अन्य तीन को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. चंद्र प्रकाश को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह लगातार क्रिटिकल केयर में रहे.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











