
एक ब्यूटी क्वीन, एक फरेबी आशिक और कोर्ट का कटघरा... जब महाठग सुकेश का जैकलीन से हुआ सामना
AajTak
अदालत में केस तो एक ही था, मगर दोनों के एक साथ मौजूद होने की वजह दो थी. सुकेश की रेगुलर पेशी थी, जबकि जैकलीन फर्नांडिस को शूटिंग के सिलसिले में विदेश जाना है तो वो विदेश जाने की इजाजत लेने अदालत आई थी.
एक ही अदालत में एक ही कटघरे के करीब एक साथ एक हीरोइन और एक विलेन दोनों खड़े थे. दोनों बेशक एक दूसरे को पहले से जानते थे, मगर कोर्ट में दोनों खामोश थे. ना हीरोइन ने कोई इशारा किया और ना ही विलेन ने कुछ कहा. हम बात कर रहे हैं महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की. जिनका आमना-सामना कई दिनों बाद अदालत में हुआ और दोनों ही एक दूसरे से अनजान दिख रहे थे.
20 दिसंबर 2022 मंगलवार, पटियाला हाउस कोर्ट, दिल्ली कोर्ट नंबर 39 में मुल्जिमों के कटघरे के ठीक करीब आगे की तरफ जैकलीन फर्नांडिस खड़ी थी. जबकि जैकलीन के ठीक पीछे सुकेश चंद्रशेखर. दोनों के बीच तीसरा कोई भी नहीं था. फासला एक फीट से भी कम था. अगले 45 मिनट तक दोनों यूं ही अदालत में एक दूसरे के इतने करीब खड़े रहे. इस दौरान कई बार दोनों की नजरें मिलीं पर जुबान खामोश थी. जैकलीन और सुकेश एक लंबे अर्से के बाद एक दूसरे से यूं मिल रहे थे. पर दोनों को पता था कि दोनों पर पूरी अदालत की नजरें लगी हैं. इस बात का दोनों ख्याल भी रख रहे थे. इसके बाद अदालत की कार्रवाई शुरू होती है.
ईडी के वकील ने दोहराई पुरानी कहानी हालांकि केस तो एक ही था, मगर दोनों के एक साथ मौजूद होने की वजह दो थी. सुकेश की रेगुलर पेशी थी, जबकि जैकलीन फर्नांडिस को शूटिंग के सिलसिले में विदेश जाना है. वो विदेश जाने की इजाजत लेने अदालत आई थी. वजह ये कि वो ठगी के मामले में सुकेश के साथ सह आरोपी है. अब अदालत की कार्रवाई शुरू होती है. मगर वहां जैकलीन या सुकेश को नहीं बोलना था बल्कि उनके वकीलों को बोलना था. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकील ने शुरुआत सुकेश की ठगी की पुरानी कहानी से की. और कहानी की शुरुआत तिहाड़ में मिले सुकेश के मोबाइल से की. जिससे उसकी ठगी के किस्से आम हुए थे.
पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने कोर्ट को बताई सुकेश की करतूतें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से सुकेश पर कई इल्जाम लगाए गए. पब्लिक प्रॉसीक्यूटर कोर्ट में पुरानी कहानी दोहरा रहे थे. उन्होंने बताया कि सुकेश के पास से जेल में कई मोबाइल फोन मिले थे. सुकेश ने 200 करोड़ की ठगी के मामले में पहला फोन लैंडलाइन से किया था. ईडी ने बताया कि सुकेश ने एक कंपनी के प्रमोटर की बीवी अदिति सिंह से 57 करोड़ रुपये लेने की बात कबूल की थी. लेकिन जब जांच हुई, तो पुलिस ने पाया कि उसने 57 नहीं 80 करोड़ रुपये लिए थे और इन्हीं रुपयों से उसने कई लग्जरी गाड़ियां, तोहफे और दूसरी ऐशो आराम की चीजें खरीदीं. ईडी ने कोर्ट को बताया कि सुकेश ने पूछताछ में तिहाड़ के डीजी रहे संदीप गोयल को 5 करोड़ रुपये की बात कबूली है. साथ ही एक और अधिकारी बी मोहनराज को इनवेस्टमेंट के लिए 9 करोड़ रुपये देने की बात भी कही है. ईडी ने इन्हीं ठगी के रुपयों से मोहनराज के लिए गाड़ी खरीदने का आरोप भी सुकेश पर लगाया.
कोर्ट ने लिखित जवाब दाखिल करने को कहा पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ने चार्जशीट का हिस्सा पढ़ते हुए कोर्ट को बताया कि यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा के जरिए सुकेश चंद्रशेखर की मुलाकात दीपक रामनानी से हुई थी और दीपक रामनानी के जरिए सुकेश ने अदिति सिंह से 57 करोड़ रुपये झटक लिए थे. सुकेश और जैकलीन के वकीलों की मांग पर कोर्ट ने ईडी को उन आरोपों पर शॉर्ट नोट बना कर कोर्ट के सामने पेश करने का हुक्म दिया, जिन आरोपों के सबूत ईडी के पास मौजूद हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने सभी पक्षों से अपना जवाब लिखित में दाखिल करने का हुक्म दिया.
कोर्ट ने दी 26 लग्जरी कारों को जब्त करने इजाजत सुकेश से जैकलीन की मुलाकात करवाने वाली इवेंट मैनेजर पिंकी ईरानी के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट के अब तक जमा न होने का जिक्र भी अदालत में हुआ. इस मामले में वॉयस सैंपल की रिपोर्ट भी अब तक नहीं आने की बात कही गई. लेकिन मंगलवार को हुई कोर्ट की कार्रवाई में जो सबसे अहम बात रही, वो थी सुकेश और उसकी बीवी लीना मारिया पॉल की लैंबोर्गिनी, रोल्स रॉयस, मर्सिडीज़, ऑडी और बीएमड्ब्लयू जैसी 26 कारों को ईडी के हवाले किए जाने की बात. असल में ईडी ने इन कारों को ठगी के पैसों से खरीदे जाने की बात कहते हुए इन्हें फौरन जब्त करने की जरूरत बताई थी. जिस पर कोर्ट ने हामी भर दी. ईडी को इन कारों को जब्त करने की इजाजत मिल गई.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


