
एक बंगला, जिस पर मचा सियासी हल्ला... पढ़ें- विवाद पर क्या है आतिशी और PWD का पक्ष
AajTak
दिल्ली में मेरा बंगला-तेरा बंगला की इस पॉलिटिक्स में पहले सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज उस बंगले के तक गए जहां पहले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर रहते थे. मकसद था मीडिया को अंदर ले जाकर ये दिखवाना कि बीजेपी के आरोपों का सच क्या है. कारण, बीजेपी इसी बंगले में आलीशान निर्माण को लेकर सवाल उठाती है. लेकिन पुलिस ने भीतर जाने नहीं दिया.
दिल्ली में जहां चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है तो वहीं राजधानी में बंगले पर बवाल है. इस मुद्दे पर सियासी उबाल है. मेरा बंगला-तेरा बंगला की इस पॉलिटिक्स में पहले सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज उस बंगले के तक गए जहां पहले अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर रहते थे. मकसद था मीडिया को अंदर ले जाकर ये दिखवाना कि बीजेपी के आरोपों का सच क्या है. कारण, बीजेपी इसी बंगले में आलीशान निर्माण को लेकर सवाल उठाती है. लेकिन पुलिस ने भीतर जाने नहीं दिया.
जब मुख्यमंत्री आतिशी कहती हैं कि उनका बंगला छीना जा रहा है तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के आतिशी के आवास पर खड़े होकर कहते हैं कि बताइए कहां किसका घर छीना जा रहा है. वहीं आम आदमी पार्टी के नेता पीएम आवास तक जब सियासत को ले जाना चाहते हैं तो बंगला राजनीति में श्मशान-कब्रगाह वाले शब्दों के बाण तक चलने लगे.
दरअसल, मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा, 'बीजेपी ने तीन महीने में दूसरी बार मेरा आवास मुझसे छीन लिया. बीजेपी को लगता है कि घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे. मैं दिल्ली वालों को बताना चाहती हूं कि घर छीनने से काम रुकेंगे नहीं. जरूरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर में जाकर रहूंगी और दोगुने जज्बे से काम करूंगी.'
रेनोवेशन के नाम पर करोड़ों खर्च करने का आरोप
दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री को सरकारी आवास देती है और उसको वापस भी ले लेती है. मुख्यमंत्री का आवास अस्थाई घर होता है. ऐसे में बीजेपी का आरोप है कि इसी घर में अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये रेनोवेशन के नाम पर खर्च कर दिए. जो पैसा खर्च हुआ वो जनता का था. इसी पर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं अब जब दिल्ली का चुनाव नजदीक है तो सीएम के बंगले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है.
राजधानी में बंगला सियासत तेज

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







