
एक चिंगारी ने छीनीं 15 जिंदगियां... सामने आई झारखंड के आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग की दर्दनाक कहानी
AajTak
झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई. आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. धनबाद के SSP संजीव कुमार के मुताबिक, बचाव कार्य अभी जारी है. आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.
झारखंड के धनबाद में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. शहर के एक क्लीनिक और 19 दुकानों में आग लगने की दो घटनाओं के बाद अब यहां आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. लेकिन ये आग कैसे लगी, इसे लेकर धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान एक छोटी सी चिंगारी से आग लग गई. आग इतनी फैली कि 15 लोग इसकी चपेट में आ गए.
SSP संजीव कुमार के मुताबिक, मरने वालों में 11 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं. आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं. दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी.
बता दें कि शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी. इस घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया. सीएम सोरेन ने कहा कि मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं.
हाजरा क्लीनिक में भी लगी थी भीषण आग बता दें कि दो दिन पहले शहर के ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी. जिस घटना में 5 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी. इसके बाद अब आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है.
धनबाद में 19 दुकानें जलकर खाक इसके अलावा बीते दिन सोमवार को भी धनबाद से आग लगने की खबर आई थी. धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार अल सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते यह आग एक के बाद एक कई दुकानों तक फैल गई. इसकी चपेट में आने से 19 दुकानें जलकर खाक हो गईं.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग किन कारणों से लगी, इस बात का पता लगाने का काम अभी जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










