
एक घर, 6 कत्ल और खुदखुशी का दावा.... छठी मौत ने उलझा दी पुलिस की पूरी थ्योरी, जानें सीतापुर कांड की Inside Story
AajTak
24 घंटे गुजरते-गुजरते इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई. और इस रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी. जिस शख्स ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर खुद को गोली मार कर खुदकुशी की थी. उसने अपने सिर पर एक नहीं बल्कि दो-दो गोलियां लगी थी. और तो और उसके सिर पर हथौड़े के चोट के निशान भी थे. लेकिन क्या ऐसा मुमकिन है?
Six murders in Sitapur: एक घर में 6 कत्ल होते हैं. पुलिस मौका-ए-वारदात पर आती है. और छानबीन के बाद कहती है कि इनमें से पांच कत्ल हुआ है, जबकि छठें शख्स ने पांच लोगों का कत्ल करने के बाद खुदकुशी कर ली. इसके बाद लगा कि यह मामला सुलझ गया है. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है, तो खुलासा होता है कि उस छठें शख्स ने अपने सिर में दो गोली मारी थी और उससे पहले हथौड़े से खुद के सिर पर वार भी किया था. इस तरह ये पूरा मामला उलझ जाता है. चलिए आपको बताते हैं 6 लोगों के सामूहिक हत्याकांड की खौफनाक कहानी.
11 मई 2024, पाल्हापुर, सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर का एक छोटा सा गांव है पाल्हापुर. शनिवार यानी 11 मई को इस गांव के एक ही परिवार में एक साथ-साथ छह-छह लोगों की मौत हो गई. घर के बेटे और बहू की, उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों की और बुजुर्ग मां की. रिश्तेदारों से लेकर पुलिस तक ने ये मान लिया कि ये मामला पांच लोगों के क़त्ल के बाद हुई खुदकुशी का है. जिसे किसी और ने नहीं बल्कि खुद घर के बेटे ने ही अंजाम दिया है. वजह बताई गई कि बेटा दिमाग़ी तौर पर परेशान था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ही पलटी कहानी लेकिन 24 घंटे गुजरते-गुजरते इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई. और इस रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी. जिस शख्स ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर खुद को गोली मार कर खुदकुशी की थी. उसने अपने सिर पर एक नहीं बल्कि दो-दो गोलियां लगी थी. और तो और उसके सिर पर हथौड़े के चोट के निशान भी थे. लेकिन क्या ऐसा मुमकिन है? क्या ऐसा मुमकिन है कि कोई अपने सिर पर एक एक कर दो गोलियां मार कर अपनी जान दे दे? सीतापुर के पाल्हापुर गांव में हुई छह-छह मौतों की पहेली कुछ ऐसी है. इस पहेली का सच जानने के लिए अब आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से इस भयानक वारदात की पूरी कहानी सुनाते हैं.
टूटे हुए थे बच्चों के हाथ पांव 11 मई की सुबह जैसे ही गांव वालों की आंखें खुली पाल्हापुर के इस मकान का मंज़र देख कर सबकी सांसें हलक में अटक गई. घर के सामने खुली जगह पर तीन छोटे-छोटे बच्चे जमीन पर पड़े बुरी तरह तड़प रहे थे. चीख़ रहे थे. इनमें 12 साल की एक बच्ची आरना, 8 साल का उसका छोटा भाई आद्विक और 7 साल का उसकी छोटी बहन अरवी शामिल थी. खून से लथपथ इन बच्चों को पहली नजर में देख कर तो किसी को समझ में ही नहीं आया कि आखिर इन्हें हुआ क्या है? तीनों ही बच्चों के हाथ-पांव टूटे हुए थे. कुछ लोगों ने इन बच्चों को संभाला और कुछ हिम्मत जुटा कर घर के अंदर गए. लेकिन अंदर की हालत तो और भी खराब थी. लोगों ने देखा कि घर के अंदर वहीं रहने वाले बाकी के तीन लोगों की लाशें पड़ी थीं. एक घर के बड़े बेटे अनुराग सिंह की, दूसरी उसकी बीवी प्रियंका की और तीसरी अनुराग की 65 साल की बुजुर्ग मां सावित्री की.
एक-एक कर पूरे परिवार का खात्मा लेकिन आखिर 10 और 11 मई की दरम्यानी रात को इस घर में ऐसा क्या हुआ कि कातिलों ने एक-एक कर तकरीबन पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया? यहां तक कि बच्चों को भी नहीं छोड़ा? फिलहाल यही सबसे बड़ा और अहम सवाल था. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर ही पुलिस को अनुराग सिंह का छोटा भाई अजीत सिंह भी मिला, जो अनुराग के घर से थोड़ी ही दूर एक दूसरे मकान में रहता है. अजीत की मानें तो उसे इस वारदात कोई जानकारी नहीं थी, उसे तो बस इतना पता था कि वारदात वाली रात अनुराग की अपनी पत्नी प्रियंका से काफी तेज़ लड़ाई चल रही थी. लेकिन तीन-तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत के इस मामले का सच क्या था, ये एक बड़ा रहस्य बन चुका था.
अनुराग पर लगाया कत्ल और खुदकुशी का आरोप पुलिस ने अजीत सिंह के साथ-साथ गांव वालों से भी पूछताछ की. और शुरुआती तफ्तीश के बाद इस नतीजे पर पहुंची कि दिमागी तौर पर परेशान रहने वाले अनुराग सिंह ने ही अपनी मां, बीवी और तीन-तीन बच्चों की हत्या करने के बाद अपने सिर पर गोली मार खुदकुशी कर ली. बताया कि अनुराग नशे का भी आदी था और नशेबाज़ी, डिप्रेशन और घरेलु कलह जैसी वजहों के चलते उसी ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और आखिरकार खुदकुशी करके जान दे दी. शुरुआती छानबीन में अनुराग सिंह और उसकी बीवी प्रियंका के सिर में गोली लगने के निशान मिले, जबकि बुजुर्ग सावित्री देवी समेत बच्चों को हथौड़े से मारा गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



