
एक गांव, दो घर, 6 हत्याएं... देवरिया हत्याकांड की जड़ में 10 बीघा जमीन, सिर्फ 20 मिनट में हुआ खूनी खेल
AajTak
Deoria News: यूपी के देवरिया में जो कुछ हुआ उसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया. जमीनी विवाद में पहले एक हत्या हुई फिर बदले में पांच और लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया.
एक गांव, दो घर, 6 हत्याएं... बीते दिन यूपी के देवरिया में जो कुछ हुआ उसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया. जमीनी विवाद में पहले एक हत्या हुई फिर बदले में पांच और लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि पूरी वारदात की जड़ 10 बीघा जमीन है जिसके लिए ये खूनी संघर्ष हुआ.
सोमवार (2 अक्टूबर) की सुबह रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद्र यादव की हत्या से गुस्साए परिजनों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया था. हमलवारों ने महज 20 से 25 मिनट में पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलवार मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें- 'कायर, नपुंसक, पुलिस और अधिकारी सबका होगा इलाज...' देवरिया हत्याकांड पर भड़के BJP विधायक
जमीनी विवाद में चंद मिनट में बिछ गईं लाशें
बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश के भाई ने अपने हिस्से की करीब 10 बीघे जमीन प्रेमचंद्र को दे दी थी. प्रेमचंद्र उसकी जमीन जोत-बो रहे थे. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. सत्यप्रकाश ने इस मामले में कोर्ट केस भी कर रखा था. साल भर पहले विवादित जमीन की पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश भी हुई थी. लेकिन विवाद कम नहीं हुआ.
ऐसे में बीते दिन सत्यप्रकाश और प्रेमचंद्र के बीच फिर से कहासुनी हो गई. इसके कुछ समय बाद प्रेमचंद्र की लाश मिली. ये देखकर प्रेमचंद्र के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सत्यप्रकाश के घर पर हमला कर दिया. 20 से 25 लोग हाथ में लाठी-डंडा, धारदार हथियार और बंदूक लिए लेड़हा टोला में दाखिल हुए और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










