एक करिश्माई पूंजीपति की मौत, क्या 10 जनपथ में नो एंट्री के बोर्ड ने बरबाद कर दिया सुब्रत रॉय सहारा को
AajTak
भ्रष्ट राजनीतिक अर्थतंत्र, राजनीतिकों का साथ और कानूनी की खामियों के सहारे आसमान की ऊंचाइयों को छुआ सुब्रत रॉय ने. कुछ राजनीतिक संबंधों को निभाने के चलते कुछ संबंध ऐसे खराब हुए जो कभी सुधर नहीं सके और उन्हें अपने हाथों से बनाए हुए साम्राज्य को गिरते हुए देखने पड़ा.
देश के एक उद्योगपति के घर शादी थी. और उसके घर पहुंचने वालों में भारत के प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी , राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ही नहीं विपक्ष के सभी नेता, पूरा बॉलीवुड , क्रिकेट सितारे, उद्योग जगह के महारथी सभी पहुंचते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर आने जाने वालों की अगवानी के लिए उद्योगपति के दरवाजे पर हाथ जोड़े खड़े थे. बाल ठाकरे , जयललिता और दयोल फैमिली जो किसी की पार्टी में न जाने के लिए मशहूर थे वह भी यहां आने से अपने को रोक नहीं सके थे .
ऐसा आयोजन देश में केवल एक बार हुआ था शायद दुबारा कोई कर भी न सके. जी हां यह करिश्मा कर दिखाया था सुब्रत रॉय सहारा ने. पर इस पार्टी की एक खास बात और थी. इस अतुलनीय पार्टी में देश का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शख्सियत नहीं पहुंचा था जिसे लाने की कोशिश हुई थी या नहीं ये बहस का विषय हो सकता है. पर इतना तय है कि इस शख्स का न आना ही सहारा समूह की बरबादी की तारीख लिख गया.पर बचपन में सुनी स्लिपिंग ब्यूटी कहानी में परियों ने मिलकर जिस तरह राजकुमारी के शॉप को कम कर दिया था शायद सहारा ग्रुप की कंपनी की बरबादी की दास्तां को कम करने वाला कोई जादुगर नहीं मिला.
भ्रष्ट समाजवादी राजनीतिक आर्थिक तंत्र की देन
आप सुब्रत रॉय को समाजवादी अर्थतंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था की देन कह सकते हैं, आप उन्हें आम जनता के पैसे के लुटेरे के रूप में देख सकते हैं, आप उन्हें खेलों के लिए रुपया लुटाने वाले शख्स के रूप में देख सकते हैं. आप उनसे नफरत कर सकते हैं, आप उनसे प्यार कर सकते हैं पर आप उन्हें पिछली सदी में आंठवीं और नौवीं और दसवें दशक की बात करते हुए इग्नोर नहीं कर सकते. बात उन दिनों की है जब जब देश में आर्थिक उदारीकरण की हवा नहीं चली थी. उदारवाद की शुरुआत के पहले दो दशक जब सहारा ने जनता के बीच अपनी जड़े जमानी शुरू की थीं.तीन दशकों की स्वतंत्रता के बाद भी 5 परसेंट से भी कम लोगों के पास बैंक का एकाउंट होता था. समाजवादी अर्थतंत्र की कानूनी विसंगतियों का फायदा उठाकर सहारा चिट फंड ने जनता से एक रुपये से लेकर सैंकड़ों रुपये तक इकट्ठा करना शुरू किया. साइकिल रिक्शा वाले से लेकर गांव कस्बों में स्थित छोटे बड़े दुकानदारों से हर रोज उनकी कमाई का कुछ हिस्सा सहारा के एजेंट इकट्ठा करते. देश में उस दौर में न सरकारी नौकरियां थीं और न ही प्राइवेट नौकरियां थीं. सो बहुत सारे लोग इस तरह के धंधे में लग गए.
सहारा ने शुरूआती दौर में अपने निवेशकर्ताओं को खूब फायदा दिया. सहारा को देखकर ढेर सारी चिट फंड कंपनियां बाजार में आ गई. एक समय ऐसा था कि हर 20 हजार की जनसंख्या वाले कस्बे में भी कम से कम 20 चिट फंड कंपनिया एक्टिव थीं. अपने दिमाग पर जोर डालिए, हाउसिंग, प्लांटेशन आदि के नाम से कितनी चिट फंड कंपनियां उग आईं थीं. एक बात और यह है कि हर शख्स यह जानता था कि ये कंपनियां पब्लिक को बेवकूफ बना रही हैं. पर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था.
समाजवादी दौर की सरकारों में बैठे नेता और अफसर मोटी मलाई खाते रहे इन कंपनियों से और ये जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटती रहीं. ये सभी को पता था एक दिन ये कंपनियां बरबाद हो जाएंगी या ये एक दिन जनता का पैसा लेकर फरार हो जाएंगी. हुआ भी यही सहारा ग्रुप को छोड़कर सभी एक न दिन फरार हो गई.सुब्रत रॉय की कंपनी बुरे दौर में भी उसी मजबूती के साथ खड़ी रही जिस तरह शुरूआती दिनों में. कारण रहा कि सहारा ने अपना पैसा, रियल एस्टेट, एविएशन , हॉस्पिटलिटी, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री आदि में लगाया था. हालांकि सहारा समूह का कोई बिजनेस परवान नहीं चढ़ा पर सहारा ने अपनी इमेज इस तरह बना ली थी कि जनता सहारा में निवेश करती रही.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



