
एक-एक करके दोनों फ्यूल स्विच बंद... पढ़ें- एअर इंडिया क्रैश पर आई 15 पन्नों की रिपोर्ट की बड़ी बातें
AajTak
एअर इंडिया का विमान अचानक और अप्रत्याशित तकनीकी खराबी के कारण हादसाग्रस्त हुआ था. जिसमें दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अपने आप बंद हो गए. पायलटों ने स्थिति को सुधारने की कोशिश की, लेकिन समय की कमी और इंजन 2 की रिकवरी में देरी के कारण विमान को बचाया नहीं जा सका. AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट इस बात की गहन जांच कर रही है कि स्विच क्यों और कैसे बंद हुए?
यह स्टोरी अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी की गई प्रारंभिक रिपोर्ट पर आधारित है, जो फ्लाइट 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की वजह को समझाने का प्रयास करती है. आइए इसे क्रमबद्ध तरीके से समझें ताकि घटनाक्रम स्पष्ट हो.
एयर इंडिया फ्लाइट 171 दुर्घटना: घटनाक्रम
1. उड़ान की शुरुआत (दोपहर 1:38:42 बजे से पहले)
एअर इंडिया की फ्लाइट 171 ने सामान्य रूप से टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू की. विमान ने टेकऑफ के लिए आवश्यक गति, यानी 180 नॉट्स (लगभग 333 किमी/घंटा) की अधिकतम हवाई गति हासिल की. इस समय तक सब कुछ सामान्य था. विमान के फ्लैप हैंडल 5-डिग्री की स्थिति में थे, जो टेकऑफ के लिए सामान्य सेटिंग है. थ्रस्ट लीवर (जो इंजन की शक्ति को नियंत्रित करते हैं) भी टेकऑफ की स्थिति में थे, यानी पूरी शक्ति पर.
यह भी पढ़ें: 3 सेकंड में फ्यूल कंट्रोल स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' और... एअर इंडिया प्लेन क्रैश के आखिरी मोमेंट में क्या हुआ
2. इंजनों का अचानक बंद होना (दोपहर 1:38:42 बजे)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










