
एक्स गर्लफ्रेंड को बस में 30 से ज्यादा बार चाकू से गोदा, फिर भी बच गई महिला की जान
AajTak
मेक्सिको में एक भीड़-भाड़ वाली बस में एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को तीस से अधिक बार चाकुओं से गोद डाला. ये महिला लगातार इन हमलों के चलते चिल्ला रही थी लेकिन बस में मौजूद लोग इस हमले को देखने के बाद बस से ही बाहर चले गए और इनमें से किसी ने भी महिला की मदद नहीं की.
मेक्सिको में एक भीड़-भाड़ वाली बस में एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को तीस से अधिक बार चाकू से गोद डाला. ये महिला लगातार इन हमलों के चलते चिल्ला रही थी लेकिन बस में मौजूद लोग इस हमले को देखने के बाद बस से ही बाहर चले गए और इनमें से किसी ने भी महिला की मदद नहीं की. हालांकि इसके बावजूद ये महिला जिंदा बच गई. सिनालोआ शहर में हुए इस हादसे के बाद लोग स्तब्ध हैं. 33 साल की इस महिला से मिलने के लिए उसका एक्स बॉयफ्रेंड पहुंचा और अचानक उस पर हमला करने लगा. इस हमले से हैरान महिला रोने लगी और मदद के लिए चिल्लाने लगी. इस महिला को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने 30 से ज्यादा बार चाकू से गोद दिया था. हालांकि इस भयंकर हमले के बावजूद ये महिला जिंदा बचने में कामयाब रही. दरअसल इस महिला ने सर्दियों के सीजन के चलते एक बेहद मोटी विंटर जैकेट पहनी हुई थी. इस जैकेट के चलते ये शख्स इस महिला के किसी भी महत्वपूर्ण अंग को खास नुकसान नहीं पहुंचा पाया और इस महिला की जान बच गई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












