
एक्सक्लूसिवः स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल को फंसाने की थी कोशिश... मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म मामले में दायर की क्लोजर रिपोर्ट
AajTak
जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता कारोबारी को झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश कर रही थी. बता दें कि स्टील कारोबारी के खिलाफ एक अभिनेत्री ने बीएमसी पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था.
स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल के खिलाफ दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि जिंदल के खिलाफ दायर मामला झूठा था. बीकेसी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने शनिवार को बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की है.
जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता कारोबारी को झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश कर रही थी. बता दें कि स्टील कारोबारी के खिलाफ एक अभिनेत्री ने बीएमसी पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इंडिया टुडे ने मामले में बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर बी समरी रिपोर्ट को लेकर खास जानकारी हासिल की है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्ज मामले की छानबीन में सामने आया कि, शिकायतकर्ता ने घटना होने के काफी टाइम बाद मामले में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने कहने के बावजूद मामले में अभी तक कोई साक्ष्य भी पेश नहीं किया है. वहीं जांच अधिकारियों के मुताबिक, कई बार कहने के बावजूद कथित तौर पर पीड़िता ने न तो साक्ष्य ही सामने रखे और न ही CRPC 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुईं. इसमें कई बार कोर्ट का समय भी बर्बाद हुआ. जांच से यह भी सामने आया है कि एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 24 दिसंबर 2021 को आरोपी ने ताज लैंड एंड होटल में उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी. हालांकि होटल से पूछताछ और वहां के गवाहों की गवाही से भी यही निष्कर्ष निकला कि घटना की कथित तारीख वाले दिन आरोपी वहां गया ही नहीं था. FIR में जो भी कुछ दर्ज है, जांच में सामने आया है कि वैसा कुछ हुआ नहीं.
बी समरी रिपोर्ट में मामले को झूठा बताया गया है साथ ही कारोबारी को फंसाने के उद्देश्य से दर्ज कराया केस करार दिया गया है. इसके साथ ही अपील की गई है कि मामले का संक्षिप्त निर्णय दिया जाए.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



