
एक्ट्रैक्शन की एनिवर्सरी पर रणदीप हुड्डा का फैन्स को तोहफा, शेयर की BTS फोटो
AajTak
रणदीप ने फिल्म एक्सट्रैक्शन के शूट के दौरान स्टंट करने वाले उनके बॉडी डबल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है. फोटो में रणदीप और उनका बॉडी डबल बिलकुल एक ही आउटफिट में साथ नजर आ रहे हैं.
क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म एक्सट्रैक्शन पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म तमाम एक्शन लवर्स के दिमाग पर छाप छोड़ने में कामयाब रही. दमदार कहानी के साथ बनाई गई एक जबरदस्त एक्शन मूवी जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया. इस फिल्म को रिलीज हुए आज एक साल पूरा हो गया है और इस खास मौके पर एक्टर रणदीप हुड्डा ने फैन्स को एक खास सरप्राइज दिया है. रणदीप ने फिल्म एक्सट्रैक्शन के शूट के दौरान स्टंट करने वाले उनके बॉडी डबल के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है. फोटो में रणदीप और उनका बॉडी डबल बिलकुल एक ही आउटफिट में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों को सेम मेकअप भी किया गया है. तस्वीर शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "बिलेटेड हैप्पी बर्थडे ड्रैगन फायर. शुक्रिया मुझे एक्सट्रैक्शन में इतना कूल दिखाने के लिए."More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












