
एकनाथ शिंदे को भारी पड़ सकता है राज और उद्धव ठाकरे का साथ आना
AajTak
एकनाथ शिंदे की मुश्किलें तो महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आते ही शुरू हो गई थीं, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के अचानक साथ आने से उसमें इजाफा हुआ है. महाराष्ट्र में मराठी मानुष का मुद्दा फिर उभर रहा है, और ऐसे माहौल में लंबे समय तक एकनाथ शिंदे की राजनीतिक प्रासंगिकता बने रहने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.
एकनाथ शिंदे एक साथ कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं. चुनौतियां तो उनके हिस्से की शिवसेना के मंत्री और विधायक भी बने हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ा चैलेंज राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का साथ आना है. क्योंकि जिन मुद्दों को लेकर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी, राज ठाकरे के साथ आने से वो नैरेटिव ही पलट जाने का खतरा पैदा हो गया है.
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर राजनीतिक तौर पर क्या हासिल कर पाएंगे, ये तो आने वाले चुनावों के नतीजे ही बताएंगे - लेकिन तत्काल प्रभाव से दोनों भाइयों ने रैली करके एकनाथ शिंदे की मुश्किलें तो बढ़ा ही डाली हैं.
महाराष्ट्र में बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ जो नैरेटिव सेट किया था, एकनाथ शिंदे सियासी हालात के हिसाब से नायक बन कर उभरे थे. बीजेपी के लिए यही उनकी उपयोगिता भी थी. बीजेपी ने इस्तेमाल करके फेंका तो नहीं, लेकिन उनकी हदें तो तय कर ही दी. पहले उनको मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया, और बाद में क्यों नहीं बनाया गया - एकनाथ शिंदे को अपनी राजनीतिक अहमियत समझने के लिए ये काफी है.
बीएमसी और स्थानीय निकायों के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, और शिंदे सेना के नेताओं की हरकतों से अलग ही विवाद हो रहा है - ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सेशन को बीच में छोड़कर एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात सूबे की राजनीति में चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है.
शिंदे की मुश्किलें और दिल्ली दौरा
बीते हफ्ते एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात के कई कारण बताये जा रहे हैं, लेकिन जिन परिस्थितियों में एकनाथ शिंदे ने मॉनसून सेशन छोड़ कर दिल्ली का दौरा किया है, अलग ही संकेत मिल रहे हैं. एकनाथ शिंदे के केंद्रीय मंत्र नितिन गडकरी से भी मुलाकात की खबर आई है. नितिन गडकरी से मुलाकात का बहाना भले ही कोई प्रोजेक्ट हो, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में आज की तारीख में भी उनकी खास अहमियत मानी जाती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







