
'एकजुट हों हिंदू, दिखाएं अपनी ताकत,' पुणे उपचुनाव से पहले BJP नेता की अपील
AajTak
पुणे में उपचुनाव की वोटिंग से ठीक पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उपस्थिति में आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक के दौरान सांप्रदायिक वोटों की अपील पर विवाद के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव भंडारी के ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होकर ताकत दिखाने की अपील की है.
महाराष्ट्र के पुणे में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. चुनावी प्रचार थम गया है. लेकिन, सियासी बयानबाजी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. पुणे में कथित सांप्रदायिक टिप्पणी पर विवाद के बीच अब महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने हिंदू मतदाताओं से एकजुट होने और कसबा विधानसभा क्षेत्र में ताकत दिखाने की अपील की है. उन्होंने MVA की रैली का एक वीडियो ट्वीट किया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की.
माधव भंडारी ने ट्वीट के जरिए हिंदुओं से एकजुट होकर ताकत दिखाने की अपील की है. उन्होंने कहा- कसबा के हिंदू मतदाता एक हों, मतदान कर हिंदू एकता की ताकत दिखाएं. भंडारी ने एक वीडियो एम्बेड किया है, उसमें एक कांग्रेस नेता संबोधित कर रहे हैं और वोटर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि 26 तारीख को वोटिंग है. जितने भी लोग दुबई गए हों या सऊदी अरब में हों, सबको हाजिर कीजिए और सबका वोट डलवाईए. जो लोग फौत (मृत्यु) हो गए हैं, उनको भी 26 तारीख को हाजिर कीजिए और वोट डलवाईए. हम लोग ये जंग उसी वक्त जीत सकते हैं और आरएसएस-मोदी को हरा सकते हैं, जब तक हम आगे बढ़कर वोट नहीं करेंगे. 99 फीसदी नहीं, बल्कि 100 फीसदी वोटिंग करवानी है.
भंडारी ने ट्वीट में कहा- पीएम मोदी को हराने के लिए दुबई और सऊदी अरब से मुस्लिम वोटरों को लाओ. इतना ही नहीं, जो वोटर आज जिंदा नहीं हैं, उन्हें भी वोट डालने के लिए लाओ. चुनाव आयोग और प्रशासन को इन बयानों को गंभीरता से लेना चाहिए और कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.
पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उपस्थिति में आयोजित अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक के दौरान सांप्रदायिक वोटों की अपील पर विवाद के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव भंडारी के ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. NCP पहले ही इस मामले में शरद पवार को घेरने के लिए महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय और एक क्षेत्रीय चैनल के संपादक को नोटिस जारी कर चुकी है.
शरद पवार ने फडणवीस पर किया पलटवार
यहां तक कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार की उपस्थिति में की गई टिप्पणी की निंदा की और कहा- अब लड़ाई स्थानीय उम्मीदवारों के बीच नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवादियों और राष्ट्र विरोधियों के बीच है. इस पर शरद पवार ने पलटवार किया. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जब सफलता पर संदेह होता है, उस समय प्रचार के लिए जाति, वर्ग और पंथ का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी इस तरह के हथकंडे अपना रही है. हालांकि, उन्होंने (फडणवीस) जो कहा है, मैं उसे ज्यादा महत्व नहीं देता.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




