
एंटीलिया केस: 'सचिन वाजे ने सबूत मिटाए' , बॉम्बे हाई कोर्ट से पूर्व पुलिसकर्मी रियाजुद्दीन काजी को मिली जमानत
AajTak
एंटीलिया केस से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कर्मी रियाजुद्दीन काजी को जमानत दे दी है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि काजी को इस बात की जानकारी थी कि सचिन वाजे केस से जुड़े सबूत मिटाने जा रहा है. इसलिए सबूत वाजे ने मिटाए हैें, न की काजी ने.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से बर्खास्त पुलिसकर्मी रियाजुद्दीन काजी को जमानत दे दी है. अदालत ने यह अनुमान लगाया कि काजी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन लदे वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इसके अलावा उन्हें व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्याकांड के बारे में कुछ नहीं पता.
जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और आरएन लड्डा की बेंच ने शुक्रवार सुबह काजी को जमानत दे दी. NIA ने काजी के खिलाफ यह मामला बनाया था कि मुख्य आरोपी और बर्खास्त पुलिस अफसर सचिन वाजे और काजी के बीच आपसी अंडरस्टैंडिंग थी.
एजेंसी ने कहा था कि साजिश के संबंध में प्रत्यक्ष साक्ष्य मिल पाना मुश्किल है. सबूतों को इकट्ठा करना होगा. हालांकि पीठ ने देखा कि काजी पर न तो जिलेटिन की छड़ों से लदी स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और न ही मनसुख हिरेन की हत्या के लिए. काजी पर न ही यूएपीए, आर्म्स एक्ट या विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कोई धारा लगाई गई थी और न ही उनके खिलाफ अन्य आरोपियों की तरह कोई प्रतिबंध लगाया गया था.
कोर्ट ने अपनी कार्यवाही में कहा कि प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर यह पता चलता है कि काजी को स्कॉर्पियो गाड़ी में विस्फोटक लगाने या एंटीलिया के पास वाहन की पार्किंग या मनसुख हिरेन की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
सुनवाई के दौरान NIA ने तर्क दिया कि धारा 120-बी के तहत, काजी सचिन वाजे के समान सजा के लिए उत्तरदायी था. क्योंकि उसके खिलाफ मनसुख हिरेन की हत्या का केस नहीं, बल्कि सबूतों को नष्ट करने का आरोप है.
पीठ ने कहा कि अगर काजी ने किसी सबूत को नष्ट किया है और अगर ये बात स्वीकार भी हो जाती है की उसने सचिन वाजे की मदद की तो यह अपराध जमानती होगा. पीठ ने यह भी कहा इस मामले में पूर्व में एक अन्य आरोपी नरेश गौर को निचली अदालत ने जमानत दे दी थी. पीठ ने कहा कि गौर के मामले में भी एनआईए ने इसी तरह जमानत दिए जाने का विरोध किया था, लेकिन अदालत ने इसे मंजूर कर लिया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










