
एंजियोप्लास्टी के बाद सामने आई अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर, बदले हुए आए नजर
AajTak
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अनुराग की एंजियोप्लास्टी हो गई है और अब वे ठीक हो रहे हैं. अनुराग को फिलहाल कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है.
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड डायरेक्टर- प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. जांच में उनके दिल में कुछ ब्लॉकेज पाया गया जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर डायरेक्टर को एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा. इस सर्जरी के बाद अब अनुराग पहले से बेहतर हैं और उनकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अस्पताल से अपने पापा की झलक दिखाते हुए एक छोटा सा वीडियो साझा किया है. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया है. इसमें अनुराग काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनुराग कश्यप गंजे दिखाई दे रहे हैं. वे ब्लू शेड की टी-शर्ट, गले से लटकता मास्क और चेहरे पर मुस्कान लिए हुए हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












