
ऋषि सुनक का पहला बड़ा यू-टर्न, COP-27 की मीटिंग में भाग लेने जाएंगे इजिप्ट
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक की चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ब्रिटिश पीएम बनने के बाद सुनक के ऑफिस की तरफ से कहा गया था कि वो जलवायु परिवर्तन पर होने वाली COP-27 मीटिंग में भाग लेने नहीं जाएंगे, लेकिन सुनक ने अब अपने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद ऋषि सुनक ने पहला बड़ा यू-टर्न लिया है. अब सुनक ने इजिप्ट में अगले सप्ताह होने जा रही COP-27 मीटिंग में शामिल होने का फैसला किया है. इससे पहले सुनक के ऑफिस की तरफ से कहा गया था कि ब्रिटिश पीएम इस मीटिंग में भाग नहीं लेंगे. इस फैसले के बाद सुनक को ब्रिटिश नेताओं और ब्रिटेन की जनता का काफी गुस्सा झेलना पड़ा था.
ऋषि सुनक ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, 'जलवायु परिवर्तन पर एक्शन लिए बिना भविष्य में समृद्धि की उम्मीद नहीं की जा सकती है.' सुनक ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश किए बिना भविष्य में ऊर्जा के बात करना बेमानी है.
सुनक के इस फैसले से कई ब्रिटिश नेताओं के साथ आम जनता खुश है, लेकिन उनके यू-टर्न ने अब लोगों के दिमाग में उनके प्रति संशय पैदा कर दिया है. सुनक के आलोचकों का कहना है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का एक मौका छोड़ने जा रहे थे. ब्रिटेन में लिज ट्रस से पहले बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड में COP-26 की मीटिंग हुई थी. इस बैठक में बोरिस ने ब्रिटेन को नेट जीरो कार्बन एमिशन की तरफ ले जाने वाले के लिए कदम आगे बढ़ाए थे.
बता दें कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं. वो पहले भारतवंशी हैं, जिन्हों ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद संभाला है. सुनक राजनीति की अलावा अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणन मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है. इस साल संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में सुनक यूके के सबसे धनी 250 लोगों की सूची में 222वां स्थान पर थे. रिपोर्ट में, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की 730 मिलियन पाउंड बताई गई थी.
राजनीति में आने से पहले क्या करते थे सुनक
राजनीति में आने से पहले सुनक 2001 से 2004 तक निवेश बैंक, गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक थे और बाद में दो हेज फंडों में हिस्सेदार भी रहे. हालांकि, उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा अक्षता मूर्ति से शादी के बाद का है. अक्षता के पास इंफोसिस में 690 मिलियन पाउंड की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








