
'ऊंचे पेड़ के नीचे...' बिहार की महिला टीचर का वीडियो वायरल, IAS ने की तारीफ
AajTak
वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल की महिला टीचर अपने छात्र-छात्राओं को अनोखे अंदाज में पढ़ा रही है. वीडियो को एक IAS ने ट्विटर पर शेयर किया है. यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
बिहार की एक महिला टीचर का अपने छात्रों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें टीचर छात्र-छात्राओं को नाचते, गाते, खेलते हुए पढ़ा रही हैं. वीडियो को IAS ऑफिसर दीपक कुमार सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर अब यह सुर्खियां बटोर रहा है.
वीडियो के मुताबिक, टीचर का नाम खुशबू कुमारी है और वह बांका जिले के कठौन स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मजेदार तरीके से पढ़ाने का काम कर रही हैं.
एक जगह वह क्लास में छात्र-छात्राओं से घिरी दिखाई दे रही हैं तो दूसरी जगह स्कूल के प्लेग्राउंड में बच्चों के साथ लुका-छिपी जैसे खेल भी खेलते दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड में बॉलीवुड का ओल्ड सॉन्ग 'लुक छुप जाना मकई का दाना...' बज रहा है.
बिहार कैडर के IAS और बिहार एजुकेशन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सिंह ने टीचर के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- केवल यही नहीं मायने रखता कि आप क्या पढ़ाते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप कैसे पढ़ाते हैं और छात्रों को यह कितना समझा आता है. इसका नमूना देख लीजिए. बिहार के बांका में अपने छात्रों को पढ़ाती महिला टीचर. छात्रों के चेहरों की मुस्कान, आपको पूरी कहानी बता रही है.
Because it’s not only what you teach, but how you do it and how much of it is understood by students also that matters! Sample this. A teacher in Bihar’s Banka teaching her students. Look at the smiles on the faces of students! Tells you the whole story! pic.twitter.com/pEuvp1UA5M
ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 25 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है. इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आए हैं. एक यूजर ने कहा- महिला टीचर का प्रयास प्रशंसनीय है लेकिन गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के वीडियो भी सामने आने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियो बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












