
'उसूलों पर रहो कोई गलत नहीं करेगा', कास्टिंग काउच पर चिरंजीवी का बड़ा बयान
AajTak
फिल्म ‘मना शंकरा वर प्रसाद गरु’ की सक्सेस इवेंट में चिरंजीवी ने कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी. उनके बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, वहीं कई कलाकारों के पुराने आरोप फिर चर्चा में आ गए.
फिल्म ‘मना शंकरा वर प्रसाद गरु' की सक्सेस इवेंट पर चिरंजीवी ने तेलुगु इंडस्ट्री पर लगने वाले कास्टिंग काउच के आरोपों पर बात की. इस दौरान चिरंजीवी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री आज भी काम करने के लिए एक अच्छी और स्वागत करने वाली जगह है. उन्होंने टैलेंटेड फिल्ममेकर्स से आगे आने और सिनेमा की दुनिया में कदम रखने की अपील भी की.
कास्टिंग काउच पर चिरंजीवी ने रखी राय
चिरंजीवी ने कहा कि अगर किसी को इंडस्ट्री में कड़वे अनुभव हुए हैं, तो उसमें कई बार व्यक्ति के अपने फैसले और हालात भी जिम्मेदार हो सकते हैं. एक्टर ने कास्टिंग काउच से जुड़े आरोपों को नकारते हुए जताया कि अगर ऐसा हो तो भी महिलाओं को अपने उसूलों पर खड़े रहना चाहिए.
उनके मुताबिक- कास्टिंग काउच जैसी बातों का जिक्र होता है, लेकिन अगर आप प्रोफेशनल और ईमानदारी से काम करेंगे, तो सामने वाला भी वैसा ही व्यवहार करेगा. अगर आप अपने सिद्धांतों पर डटे रहते हैं, तो कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश नहीं करेगा. मैं इस बात पर पूरी तरह भरोसा करता हूं. साफ और प्रोफेशनल रहिए, सब समझ जाएंगे.
कई फिल्म स्टार्स लगा चुके हैं आरोप
हालांकि, चिरंजीवी का यह बयान उन कलाकारों के अनुभवों से मेल नहीं खाता, जिन्होंने खुद शोषण का सामना करने की बात कही है.













