
उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक अहमद से होगी पूछताछ, साबरमती जेल जाकर प्रयागराज पुलिस दर्ज करेगी बयान
AajTak
UP News: उमेश पाल अपहरण कांड में माफिया अतीक अहमद को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. पुलिस अब अतीक अहमद पर दर्ज अन्य मामलों की जांच में तेजी ला रही है. बताया जा रहा है कि अतीक के बेटे पर दर्ज रंगदारी के मामले में प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल जाकर अतीक से पूछताछ करने वाली है.
बाहुबली अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे अली की रंगदारी वसूली के मामले में प्रयागराज पुलिस अतीक से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस अहमदाबाद की साबरमती जेल जाकर माफिया अतीक से पूछताछ करेगी. सीजेएम कोर्ट ने रंगदारी वसूली के मामले में अतीक से पूछताछ के लिए पुलिस को अनुमति दे दी है.
जानकारी के अनुसार, करैली थाने में दिसंबर 2021 में रंगदारी वसूली का केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में अतीक के बेटे अली को अरेस्ट किया था. इस मामले में अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है.
बता दें कि बीते महीने कोर्ट ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे अली अहमद की जमानत नामंजूर कर दी थी. उस पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का आरोप है. इसी मामले में उसने जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिसे जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था.
कोर्ट ने कहा था कि आरोपी याचिकाकर्ता कुख्यात अपराधी और बाहुबली माफिया अतीक अहमद का बेटा है. उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में आया है. अगर उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वो गवाहों और समाज के लिए खतरा साबित होगा. याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करना ठीक नहीं होगा.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या कहा था?
कोर्ट ने कहा था कि अतीक अहमद और उसके परिवार ने अपराध के जरिए अकूत धन संपत्ति जमा की है. हाल ही में याचिकाकर्ता का नाम दिनदहाड़े और दुस्साहसिक तरीके से हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी सामने आया है. ऐसे में याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करना ठीक नहीं होगा.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







