
उमर अब्दुल्ला ने विपक्ष की एकजुटता को बताया कोरी कल्पना, इस कैरेक्टर से की तुलना
AajTak
उमर अब्दुल्ला का बयान तब आया है, जब तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने से इनकार कर दिया है. टीएमसी ने ही राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का नेतृत्व किया था.
एनडीए की उम्मीदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत चुकी हैं. विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को करारी शिकस्त देखने को मिली है. इस बीच नेताओं के बयान आना जारी हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान भी सामने आया है.
राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान ये देखने को मिला था कि विपक्ष के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया था. ऐसे में जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विपक्ष की एकजुटता की तुलना पौराणिक ग्रीक कैरेक्टर 'चिमेरा' से की है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकता की कल्पना करना भी बेकार है. वो वही करते हैं, जो उनके हित में होता है.
उमर अब्दुल्ला का बयान तब आया है, जब तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने से इनकार कर दिया है. टीएमसी ने ही राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का नेतृत्व किया था. उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर ने यह तब देखा, जब 2019 में हमारे सभी शुभचिंतकों ने हमें अकेला छोड़ दिया. उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी को भी समय बर्बाद करने की बजाय पार्टी के पर ही ध्यान देना चाहिए.
दरअसल, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले ही कहा था कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी. बता दें कि इस चुनाव में एनडीए की तरफ से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मैदान में हैं. धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने कांग्रेस की दिग्गज नेता मार्गरेट अल्वा को उतारा है.
उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला टीएमसी में सर्वसम्मति से लिया गया है. 85 फीसदी सांसदों ने इसका समर्थन किया है. विपक्ष ने टीएमसी से सलाह किए बिना मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा है. पार्टी का कहना है कि हमसे सलाह न करने के TMC किसी विशेष पार्टी का नाम नहीं लेगी. पार्टी अध्यक्ष ने सांसदों को निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया. TMC का कहना है कि वह अभी बड़ी बहस नहीं करना चाहती है.
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया था. मार्गरेट अल्वा कर्नाटक की रहने वाली हैं. वह राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं. विपक्ष ने एक ऐसे शख्स को उम्मीदवार बनाया है, जो एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की तरह ही राज्यपाल रह चुकी हैं और उन्हें भी प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




