
उफ्फ ये दिल्ली की सर्दी! बारिश से पहले और बढ़ेगी ठंड, इस हफ्ते 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किल
AajTak
तापमान लगातार गिरता जा रहा है और दिल्लीवालों को सख्त ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.
दिल्ली में पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिसने दिल्लीवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. सुबह के वक्त कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखने को मिलता है. इसका असर ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स के वक्त पर भी पड़ रहा है. हल्की और ठंडी हवाएं भी दिल्ली में ठंड बढ़ा रही हैं.
5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा
पिछले वीकेंड यानी 4 और जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई. इसके बाद अगले वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं लेकिन इन सबके बीच तापमान लगातार गिरता जा रहा है और दिल्लीवालों को सख्त ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और शुक्रवार तक इसके 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
घने कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी
दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है, दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 87 से 92 प्रतिशत के बीच रही. वहीं, दिल्ली में तड़के घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 150 मीटर तक कम हो गई और 25 ट्रेनें विलंबित हुईं.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







