
उपेंद्र कुशवाहा को Y+ सिक्योरिटी... जानें अलग-अलग सुरक्षा घेरे में क्या फर्क? हर महीने कितना खर्चा आता है?
AajTak
जनता दल यूनाइटेड से बगावत करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. कुशवाहा ने हाल में नीतीश कुमार से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई है. ऐसे में सुरक्षा मिलने पर सवाल भी उठ रहे हैं, लेकिन हमें ये जानना चाहिए कि अलग-अलग कैटेगरी की सुरक्षा में क्या फर्क होता है? प्रधानमंत्री की सुरक्षा कैसी होती है?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बगावत करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में नीतीश कुमार की जेडीयू से अलग होकर 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' नाम से अपनी पार्टी बनाई है. उपेंद्र कुशवाहा को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा आईबी की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है.
किस व्यक्ति को सुरक्षा मिलेगी? ये सुरक्षा एजेंसियां खतरे के आधार पर तय करती हैं. अगर किसी व्यक्ति को आतंकवादियों या उग्रवादियों से धमकी मिल रही है या उनसे खतरा है तो उसे सुरक्षा दी जाती है. इतना ही नहीं, अगर किसी को माफिया या गैंगस्टर से भी जान का खतरा है तो उसे भी सुरक्षा मुहैया कराई जाती है.
खतरे के आकलन के आधार पर ही किसी व्यक्ति की सुरक्षा को बढ़ाया जाता है, कम किया जाता है या फिर वापस लिया जाता है.
Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी शामिल होते हैं. इस कैटेगरी की सुरक्षा में सीआरपीएफ के पांच जवान होते हैं. साथ ही तीन अलग-अलग शिफ्ट में 6 पीएसओ यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर भी रहते हैं. यानी, हर शिफ्ट में दो पीएसओ.
केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पांच कैटेगरी बना रखी है. इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ शामिल है. खतरे के हिसाब से व्यक्ति को सुरक्षा दी जाती है. कैटेगरी बढ़ने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ता जाता है. किस कैटेगरी की सुरक्षा पर कितना खर्चा होता है, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि, अनुमान है कि Z+ कैटेगरी की सुरक्षा पर हर महीने 15 से 20 लाख रुपये का खर्चा आता है.
किस कैटेगरी में कितनी सुरक्षा?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










